फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Business worth Rs ten and half crore by opening two fake firms on the name of teacher

Sonipat: शिक्षक के नाम पर दो फर्जी फर्म खोलकर साढ़े 10 करोड़ का कारोबार, ITR भरने को साइट खोली तो हुआ खुलासा

Wed, 01 Nov 2023 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 10:56 PM IST
सार

शिक्षक ने आईटीआर भरने को आयकर विभाग की साइट खोली तो जानकारी मिली। परिचित सीए से मिलकर जांच कराई तो शिक्षक के पैन कार्ड का प्रयोग कर फर्जी फर्म खोलने का पता लगा।

विज्ञापन
Sonipat: Business worth Rs ten and half crore by opening two fake firms on the name of teacher
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव भठगांव माल्याण निवासी शिक्षक के पैन कार्ड पर दो फर्जी फर्म बनाकर साढ़े दस करोड़ रुपये का कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिक्षक आईटीआर भरने गए तो उनको पता लगा। इस पर सदर थाना को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


भठगांव माल्याण निवासी अमित ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह पानीपत के गांव जाटल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित विषय के शिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं। वह आईटीआर भरने के लिए इनकम टैक्स की साइट पर गए तो उनके नाम से जीएसटी फर्म दर्शाई गई। जांच की तो उस पर 10.49 करोड़ रुपये का कारोबार भी हो चुका है।
विज्ञापन


फर्म अमित इंटरप्राइजेज के नाम से बनी है। जब उन्होंने अपने परिचित सीए से इस बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि फर्जी तरीके से उनके पैन कार्ड पर फर्म बनाई गई है। उनके पैन कार्ड पर संजय सेल्स इंटरनेशनल फर्म भी बनाई है। यह फर्म अभी चालू है। यह फर्म फर्जी तरीके से कारोबार करने को खोली गई है। जिनका टैक्स उनके नाम दिखाया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed