{"_id":"5910be304f1c1bb737850fe0","slug":"sonipat-arrest-in-brother-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में भाई की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में भाई की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत/गन्नौर।
Updated Tue, 09 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर पुलिस द्वारा भाई की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव घसौली में भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया है कि उनकी 14 एकड़ भूमि है, जिसके बंटवारे को लेकर ही दोनों परिवारों में झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े में उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव घसौली मोनिका ने पुलिस को बताया था कि उसके पति मुकेश का अपने बड़े भाई सुरेश के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उसका पति छह मई को सुबह खेत में गया था। कुछ देर बाद वह घर आया तो उसके मुंह से झाग निकल रही थी और वह उल्टियां कर रहा था। मुकेश ने उसे बताया था कि उसके बड़े भाई सुरेश व उसके पुत्र सागर व गोलू ने खेत में पहले उसके साथ मारपीट की। बाद में उन्होंने खेत में एक पेड़ से बांध दिया और सुरेश ने जबरदस्ती उसे जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) पिला दिया था। वह उनके चंगुल से निकल कर यहां भाग आया है। मोनिका उसे अस्पताल ले जाने लगी तो सुरेश व जेठानी रेखा ने दोनों बेटों के साथ उनके घर घुसकर फिर से मारपीट कर दी थी। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मोनिका मुकेश को गन्नौर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंची था, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने मोनिका के बयान पर उसके जेठ सुरेश, जेठानी रेखा व उनके बेटों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए जीटी रोड गन्नौर चौकी प्रभारी बीर सिंह की टीम ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की 14 एकड़ भूमि है। इसमें उसके पिता के साथ उसके भाई मुकेश व उसका हिस्सा है। उसके एक भाई की मौत हो गई। इसी जमीन का बंटवारा करने को लेकर उसकी मुकेश से खींचतान चल रही थी, जिसमें उनका झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
भूमि के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में झगड़ा था। इसके चलते एक भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
-देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर।