{"_id":"590e18414f1c1b966b441ac7","slug":"sonipat-accident-asi-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर और कार की टक्कर में एएसआई के बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर और कार की टक्कर में एएसआई के बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो राई।।
Updated Sun, 07 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे स्थित बीसवां चौक पर कार व डंपर की टक्कर में एएसआई के बेटे की मौत हो गई, जबकि हादसे में मृतक के भाई को मामूली चोर्टें आइं। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी।
रोहतक जिले के गांव गिरावड़ निवासी अजय मलिक (25) सोनीपत पुलिस लाइन के क्वार्टर नं. 7 में रह रहा था। उसका पिता एएसआई पवन कुमार मधुबन में कोर्स पर गया हुआ है। शुक्रवार रात को अजय मलिक अपने भाई मनजीत के साथ कार से किसी काम के लिए कुंडली के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही वे हाईवे पर बीसवां मील के पास पहुंचे, अचानक जाखौली गांव की ओर से एक डंपर हाईवे पर आ गया। इससे उसकी कार टकरा गई। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनजीत को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने भाई मनजीत के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।