फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: 10 years imprisonment to two culprits in car and mobile robbery

Sonipat: कार व मोबाइल लूट में दो दोषियों को 10-10 साल की कैद, हवाई फायर भी किए थे

Sat, 21 Oct 2023 05:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 05:09 PM IST
सार

गांव करेवड़ी के पास दो युवकों ने अप्रैल 2019 को लूटपाट की थी। दोषी लघुशंका के लिए कार खड़ी कर खेत में गए व्यक्ति की कार लेकर भाग गए थे, पीछा करने पर युवकों ने हवाई फायर किया था। युवक बाइक पर सवार होकर आए थे, बाइक करेवड़ी मोड़ के पास ही छोड़ गए थे।

विज्ञापन
Sonipat: 10 years imprisonment to two culprits in car and mobile robbery
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर ने कार व मोबाइल लूट के मामले में सुनवाई करते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषियों को 10 साल कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


गांव चिढ़ाना निवासी अजीत ने 29 अप्रैल, 2019 को पुलिस को बताया था कि उसने रेपर मशीन ले रखी है। जिससे वह फांस से तूड़ा बनवाते हैं। 28 अप्रैल, 2019 की रात को उनकी रीपर मशीन गांव भठगांव में चल रही थी। वह अपनी कार में सवार होकर गांव भठगांव जा रहे थे। जब वह गांव करवेड़ी मोड़ के पास पहुंचे थे तो उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन


वह कार को स्टार्ट ही छोड़कर पास खेत में लघुशंका करने चले गए थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक वहां आए थे। वह उनकी कार लेकर भाग लिए थे। उनके पीछे भागने पर उन्होंने हवाई फायर कर दिया था। जिसके बाद वह भाग निकले थे। पीड़ित के बयान पर मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तत्कालीन एएसआई आनंद सिंह ने गांव बरोदा निवासी सागर व महमूदपुर निवासी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया था। अर्पित की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया था। बाद में लूट का सामान बरामद कर लिया गया था।


मामले में सुनवाई करते हुए एएसजे अजय पराशर ने सागर व अर्पित को दोषी करार दिया है। अदालत ने लूट के मामले में दोनों दोषियों को दस-दस साल कैद व 25-25 हजार रुपये जुर्माना तथा हवाई फायर करने के मामले में तीन माह कैद की सजा सुनाई है। दोनों सजा एक साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed