{"_id":"8a5626bb4aad32399d8857a563cacc90","slug":"son-and-father-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 4 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 4 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक स्थित पांची गुजरान गांव के समीप सोमवार तड़के करीब साढे़ 4 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित ड्राइवर की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
महावीर नगर, फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश के रहने वाले अतुल पत्नी मोनिका तथा पड़ोस में रहने वाले दोस्त नीरज (33), पत्नी नीलम (28), बेटे प्रांजल (08) और शानू (05) के साथ रविवार रात अपनी इनोवा गाड़ी से फिरोजाबाद से शिमला जाने के लिए निकले थे। अतुल की गाड़ी को उसका ड्राइवर और फिरोजाबाद निवासी सुशील शर्मा चला रहा था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह जीटी रोड पर गांव पांची गुजरान के पास पहुंचे तो इनोवा गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा में मौजूद शानू और सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज, अतुल, नीलम, मोनिका और प्रांजल गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनमें से नीरज ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी बीच ट्रक चालक अपने ट्रक को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई दयानंद ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गाड़ी थी क्षतिग्रस्त, मुश्किल से निकाले सभी
हादसे में इनोवा गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला। बताया जाता है कि नीरज की छाती में बायीं तरफ लोहे का पाइप घुस गया था। चालक की छाती में स्टेयरिंग और शानू के सिर में ज्यादा चोटें आई थीं। गाड़ी से लोगों को बाहर निकालने के लिए कई हिस्से काटने पड़े थे।
शादी के बाद घूमने निकला था दोनों दोस्तों का परिवार
मृतक नीरज के परिजनों के अनुसार अतुल और नीरज दोनों अच्छे दोस्त और पड़ोसी थे। अतुल की इसी वर्ष शादी हुई थी। इसी के चलते उसने शिमला घूमने का मन बना रखा था। जब अतुल ने नीरज से इस बारे में बात की तो नीरज भी शिमला चलने के लिए तैयार हो गया। रविवार देर रात लगभग 10 बजे वे लोग इनोवा गाड़ी को लेकर अपने घर से शिमला के लिए निकले थे।
नीरज था फोटोग्राफर, अतुल करता था ग्लास का व्यापार
अतुल का फिरोजाबाद में ही ग्लास का व्यापार है। उसका शोरूम भी है। महावीर कॉलोनी में जैन मंदिर के बराबर वाली गली में रहने वाले अतुल के बगल वाले मकान में ही नीरज रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों बचपन से ही अच्छे दोस्त थे। नीरज पेशे से फोटोग्राफर था। वहीं हादसे में मारा गया गाड़ी चालक सुशील भी फिरोजाबाद का ही रहने वाला है और चार वर्षों से अतुल की गाड़ी पर चालक के तौर पर काम कर रहा था। सुशील भी अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद गाड़ी से सभी को बाहर निकाला। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसने लापरवाही से ट्रक को जीटी रोड पर ही खड़ा कर रखा था। -सतीश कुमार, डीएसपी, गन्नौर।