फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   skeleton found in sector 12

सेक्टर-12 के सीवर में मिला कंकाल, हत्या की आशंका

Wed, 04 Nov 2015 01:03 AM IST
सोनीपत/ अमर उजाला, ब्यूरो
सोनीपत/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

सेक्टर 12 में मंगलवार दोपहर बाद सीवर से एक मनुष्य का कंकाल बरामद किया गया। मामला उस समय सामने आया, जब हुडा के कर्मी सीवर में सफाई के लिए उतरे थे।

विज्ञापन


मैनहोल में कंकाल मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

कंकाल का पोस्टमार्टम बुधवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में होगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कंकाल की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। दूसरी ओर कंकाल मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आसपास के क्षेत्र में इसी बात की चर्चा है कि जरूर किसी की हत्या करने के बाद ही शव को मैनहोल में डाला गया होगा।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर के समय हुडा कर्मी सेक्टर 12 में सीवरों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक मैनहोल से हुडा कर्मियों को मनुष्य का कंकाल मिला।

मामले की सूचना तुरंत हुडा के एक्सईएन और एसडीओ को दी गई। सूचना मिलने पर एसडीओ पवन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कंकाल कब्जे में ले लिया। इसके उपरांत आसपास जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर में कंकाल के पास से एक लोहे का कड़ा, हरे रंग की टी-शर्ट का कपड़ा और बेल्ट भी बरामद की गई। जांच के उपरांत पुलिस ने कंकाल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

यहां से पोस्टमार्टम के लिए कंकाल खानपुर कलां भेज दिया गया है। अब बुधवार को कंकाल का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह भी शिनाख्त नहीं हो पाई है कि कंकाल पुरुष का है या फिर महिला का।

इस हालत में था कंकाल
जो कंकाल सीवर में से बरामद किया गया है, उसकी हालत बेहद खराब है। कंकाल की कई हड्डियां टूटी हुई थीं। इसी कारण सीवर में से निकाली गई गंदगी में से कंकाल की छोटी हड्डियां बरामद हुई हैं। इसके अलावा कंकाल की खोपड़ी भी आधी ही है, बाकी का आधा हिस्सा सीवर में भी नहीं मिला।

हत्या की आशंका
जिस तरह से कंकाल बरामद हुआ है, उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी मामले की जांच में ज्यादा तवज्जो हत्या को दे रही है। थ्योरी ये रखी जा रही है कि जिसका भी यह कंकाल है, उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई होगी, उसके बाद उसके शव को सीवर के मेनहोल में डाल दिया गया होगा। जिस तरह से हड्डियां टूटी मिली हैं, उससे मारपीट का ही शक ज्यादा होता है।


गुमशुदा की मांग ली जानकारी
सेक्टर 15 पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को देर शाम तक अन्य थाने और चौकियों से गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी गई है। गुमशुदा लोगों के परिजनों से बातचीत की जाएगी, ताकि मामले में कुछ सुराग लग सके। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को कोई कदम नहीं बढ़ा पाई थी। दूसरी ओर कंकाल मिलने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंच गए थे। कंकाल पुरुष का है या महिला का, इसका पता नहीं। बुधवार को खानपुर में पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है।
रविंद्र सिंह, प्रभारी, सेक्टर 15

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed