{"_id":"dc9b7e195a59f1c659d98dfc1a35444e","slug":"sdo-arrested-in-bribe-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार की रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 हजार की रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला राई
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के राई सब डिवीजन के एक एसडीओ को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ जिला विजिलेंस टीम ने रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एसडीओ खेवड़ा के एक व्यक्ति से नाथूपुर स्थित एक प्लॉट में बिजली का अस्थाई कनेक्शन देने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस टीम ने एसडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव खेवड़ा निवासी जोगेंद्र ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव नाथूपुर में प्लॉट है। वहां पर वह अस्थाई रूप से बिजली का कनेक्शन लेना चाहता था। ताकि वहां पर काम शुरू किया जा सके। उसने आरोप लगाया कि जब वह कनेक्शन लेने राई सब डिवीजन के एसडीओ कुलदीप से मिला तो उसने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिस पर उसने विजिलेंस में इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विजिलेंस अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। विजिलेंस ने एसडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद बीडीपीओ मुरथल सुरेश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पंचायत सचिव जलजीत को शैडो विटनेस बनाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद विजिलेंस निरीक्षक राजीव सोनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई राममेहर, एएसआई पवन कुमार और राजेंद्र, हवलदार रोहित, नेत्रपाल और अंजीत को शामिल किया गया। सोमवार को जब जोगेंद्र ने एसडीओ को राई सब डिवीजन कार्यालय में रिश्वत की राशि दी तो इसी दौरान विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर उसे काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। विजिलेंस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।