फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarpanch father in law called casteist words for stopping illegal mining in Sonipat

Sonipat: अवैध खनन से रोकने पर सरपंच के ससुर को जातिसूचक शब्द कहे, कार से कुचलने की कोशिश

Wed, 02 Aug 2023 12:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Aug 2023 12:27 PM IST
सार

गांव भठगांव डूंगरान निवासी कर्ण सिंह ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्रवधू प्रियंका गांव की सरपंच है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का सुनील पंचायती जमीन से अवैध रूप से मिट्टी उठवा रहा था। जिस पर सरपंच ने उसे ऐसा करने से मना किया था।

विज्ञापन
Sarpanch father in law called casteist words for stopping illegal mining in Sonipat
सोनीपत सदर थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव भठगांव डूंगरान की सरपंच के ससुर ने ग्रामीण पर पंचायती जमीन पर अवैध खनन करने से रोकने पर जातिसूचक शब्द कहने व उन्हें गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह खनन विभाग की टीम के साथ आरोपी के घर गए थे। जिस पर उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए। उसके बाद आरोपी ने उन्हें गाड़ी से कुचलने की कोशिश भी की है। सदर थाना में शिकायत देने के बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त को भी शिकायत दी। जिस पर अब आयुक्त के आदेश पर सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव भठगांव डूंगरान निवासी कर्ण सिंह ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्रवधू प्रियंका गांव की सरपंच है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का सुनील पंचायती जमीन से अवैध रूप से मिट्टी उठवा रहा था। जिस पर सरपंच ने उसे ऐसा करने से मना किया था। वह फिर भी नहीं माना तो सरपंच की तरफ से इसकी शिकायत खनन विभाग में कर दी गई। जिस पर खनन विभाग की टीम गांव में निरीक्षण करने आई थी। वह भी टीम के साथ आरोपी सुनील के पास गया था। वहां पर सुनील उसे देखकर भडक़ गया। उसने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी दी थी।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने इसे लेकर 27 जुलाई को सदर थाना में शिकायत दी थी। उन्होंने परिवार की सुरक्षा को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जब आरोपी को उसकी शिकायत दिए जाने का पता लगा तो 30 जुलाई को आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी में सचिन नाम के युवक संग आया। गाड़ी को सचिन चला रहा था। जब वह गांव के सचिवालय की तरफ गए तो अचानक उन्होंने तेज रफ्तार में गाड़ी को उनकी तरफ चलाना शुरू कर दिया। जिस पर वह बचने के प्रयास में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास किया। उन्हें एक तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। उसके बाद वह आरोपियों को उलाहना देने गए तो आरोपियों ने उन्हें मारने की धमकी देते हुए फिर से जातिसूचक शब्द कहे। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत आयुक्त को दी। अब आयुक्त के आदेश पर सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच अब एसीपी जीत सिंह को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed