फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarpanch candidate shot dead in Sonipat of Haryana

Haryana Breaking News: सोनीपत में सरपंच प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, वोट मांगकर घर लौट रहे थे पिता-पुत्र

Fri, 11 Nov 2022 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 12:58 AM IST
सार

दलबीर सामान्य श्रेणी के वार्ड में अकेला पिछड़ा वर्ग का उम्मीदवार था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी। पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोल व चार कारतूस बरामद किए। गांव में सरपंच पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन
Sarpanch candidate shot dead in Sonipat of Haryana
सोनीपत के गांव छिछड़ाना में सरपंच पद के उम्मीदवार दलबीर की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे के गांव छिछड़ाना में देर रात सरपंच पद के उम्मीदवार दलबीर व उनके बेटे पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पता लगने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले का पता लगते ही एसपी हिमांशु गर्ग व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गांव छिछड़ाना निवासी दलबीर (53) गांव से सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे थे। वह गुरुवार रात अपने बेटे राहुल के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव में अपने पक्ष में प्रचार करने गए थे। जब वह देर रात प्रचार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे तो घर के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पिता-पुत्र पर गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान करीब आठ फायर किए गए। गोलियां लगने से दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद राहुल घायल अवस्था में चिल्लाते हुए अपने घर की तरफ भागा और परिजनों को मामले से अवगत कराया। जिस पर सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले गए।

वहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे को गंभीर हालत में उपचार दिया जा रहा है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। एसपी हिमांशु गर्ग व डीएसपी मुकेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

गांव से चार प्रत्याशी लड़ रहे थे चुनाव
गांव छिडड़ाना में इस बार चार प्रत्याशी दलबीर, प्रवीन, रविंद्र व राजेश मैदान में थे। इनमें से तीन जहां सामान्य वर्ग है वहीं दलबीर पिछड़े वर्ग से थे। उनकी हत्या से गांव में मातम पसर गया है। 


8 खोल व चार कारतूस किए बरामद 
पुलिस ने मौके से आठ खोल व चार कारतूस बरामद किए हैं। बताया गया गया है कि दलबीर को चार से पांच गोली मारी गई हैं। वहीं उनके बेटे राहुल को भी एक या दो गोली लगी है। पुलिस टीम मामले को लेकर सुबूत जुटा रही है। 

हत्या के बाद मचा हड़ंकप 
गांव छिछड़ाना में सरपंच पद के प्रत्याशी की हत्या से हड़कंप मच गया। गांव में घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है या सरपंची को लेकर इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed