फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 8 lakh looted from petrol pump worker in Sonipat

सोनीपत में दिनदहाड़े लूट: पेट्रोल पंप कर्मी पर चाकू से हमला कर आठ लाख रुपये लूटे, कार में सवार थे बदमाश

Mon, 28 Apr 2025 01:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:15 PM IST
सार

सोनीपत में पेट्रोल पंप कर्मी से आठ लाख रुपये की लूट हुई है। कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कैशियर पर चाकू से हमला कर घायल किया और उससे आठ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Rs 8 lakh looted from petrol pump worker in Sonipat
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश दिनदहाड़े लूट की वारदात कर रहे हैं। राठधना से नरेला रोड पर पेट्रोल पंप कर्मी पर चाकू से हमला कर आठ लाख रुपये की लूट की वारदात हुई है। पेट्रोल पंप कर्मी कैश इकट्ठा कर बैंक में जमा कराने जा रहा था। 

विज्ञापन


पेट्रोल पंप कर्मी विनोद पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर कैश से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। सोनीपत नरेला रोड पर स्तिथ किरण पेट्रोल पंप के कैशियर विनोद से यह लूट की वारदात हुई है। घटना सोनीपत के गांव राठधाना मोड़ पर हुई है। यहां सेंट्रो कार सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी विनोद को घेर लिया और कैश लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची हैं।
विज्ञापन


नरेला रोड पर स्थित किरण पेट्रोल पंप का कैशियर विनोद सोमवार को पेट्रोल पंप का दो दिन का कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। वह गांव राठधाना मोड़ के पास पहुंचे तो सैंट्रो कार सवार दो बदमाशों ने उनको घेर लिया। बदमाशों ने विनोद पर हमला कर दिया। पिटाई के बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उसके पास से आठ लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-27 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने घायल विनोद से भी बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी की गई है। मामले का पता लगते ही डीसीपी नरेंद्र कादियान, एसीपी राजपाल और जीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed