फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 28 and half lakh cheated from IT company official on the pretext of getting money for liking the video

Cyber Fraud: आईटी कंपनी के अधिकारी को वीडियो लाइक करने पर रुपये मिलने का दिया झांसा, ठगे साढ़े 28 लाख

Wed, 03 May 2023 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 01:01 AM IST
सार

ठगों ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर यूट्यूब पर लाइक करने का झांसा दिया था। टेलीग्राम का लिंक भेजकर ग्रुप में शामिल किया। रुपये वापस मांगे तो परिवार की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Rs 28 and half lakh cheated from IT company official on the pretext of getting money for liking the video
cyber crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी आईटी कंपनी में अधिकारी को झांसे में लेकर वीडियो लाइक व सब्सक्राइब पर रुपये देने का झांसा देकर साढ़े 28 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी आईटी कंपनी के अधिकारी ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल को उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने लिखा कि यूट्यूब वीडियो लाइक और सब्सक्राइब करने पर रुपये मिलेंगे। उसके बाद उनके पास टेलीग्राम से लिंक भेजकर बात करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


उन्होंने टेलीग्राम पर बात की तो उन्हें ग्रुप में शामिल कर लिया गया। ग्रुप का नाम ए-करियर बिल्डर-102-4-15 था। उन्होंने वीडियो को सब्सक्राइब और लाइक किया तो उनके बैंक खाते में 65 सौ रुपये भेजे गए। उसके बाद उन्हें झांसे में लेकर टास्क देने की बात कही गई। टास्क पूरा करने के बदले उन्हें 20 से 30 फीसदी कमीशन देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें झांसे में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में करीब साढ़े 28 लाख रुपये जमा कराए गए। बाद में रुपये वापस मांगने पर धमकी दी जाने लगी। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी, जबरन रुपये मांगने, धमकी देने व षड्यंत्र समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो दिन में 11 बार चार बैंक खातों में डलवाई राशि
युवक ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनसे 12 और 14 अप्रैल को 11 बार में चार बैंक खातों में राशि डलवाई गई। उन्हें झांसे में लेकर 12 अप्रैल को तीन बैंक खातों में क्रमश: सात हजार, 30 हजार, 1.20 लाख, चार लाख, चार लाख, चार लाख व एक लाख रुपये डलवाए। बाद में 14 अप्रैल को एक बैंक खाते में साढ़े तीन लाख, तीन लाख 42 हजार 550 रुपये, साढ़े तीन लाख व साढ़े तीन लाख रुपये डलवाए गए।

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांग रहे रुपये
पीड़ित का आरोप है कि ठगी की आशंका पर जब उन्होंने उन लोगों से अपने पैसे मांगे तो उनके पास 11 अंक के नंबर से कॉल कर धमकी दी गई। उन्हें धमकाया गया कि उनके परिवार की अश्लील फोटो वायरल कर देंगे। वह दबाव बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे हैं।

फर्जी कागजात के आधार पर खुलवाए गए बैंक खाते
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता लगा कि आरोपियों ने सभी बैंक खाते फर्जी कागजात पर खुलवा रखे हैं। वह लोगों को झांसे में लेकर उनसे रुपयों की ठगी करते हैं। वह खाते में रुपये आने के बाद उन्हें निकलवा लेते हैं।


साइबर ठगी को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को भी पूरी तरह एहतियात बरतनी चाहिए। जागरूकता से ही इस तरह के मामलों से बचा जा सकता है। -राजीव कुमार, प्रभारी, साइबर थाना सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed