{"_id":"57accb044f1c1b6b15ee4748","slug":"rape-with-delhi-lady-rape-for-lost-documents-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम कागजात दिलवाने के नाम पर दिल्ली की महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुम कागजात दिलवाने के नाम पर दिल्ली की महिला से दुष्कर्म
Sonipat
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : डेमो फोटो
दिल्ली की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर सोनीपत के एक युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि कागजात दिलाने के नाम पर उसे धोखे से बुलाया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
दिल्ली में विवाहित एक महिला का मायका सोनीपत स्थित एक गांव में है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुछ दिन पहले मायके आई थी। इसी दौरान उसके कुछ कागजात गुम हो गए थे। इसकी शिकायत लेकर वह थाना राई पहुंची थी। थाने में उसे रणवीर नाम का एक युवक मिला था। रणवीर ने कहा कि वह उसके कागजात तलाश करा देगा। यह कहकर उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह फोन पर बातचीत करने लगा। आरोप है कि एक अगस्त को रणवीर ने उसे राई बुलाया। जहां पर उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पहले तो वह चुप रही, लेकिन अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी पूनम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।