फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape sisters

अपहरण कर ममेरी-फुफेरी बहनों के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 28 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 28 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
थाना राई क्षेत्र में पड़ने वाले एक गांव की दो लड़कियों से अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ममेरी और फुफेरी बहनें हैं। मामला शनिवार रात का है। पीड़ित बहनों का रविवार को मेडिकल कराया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना राई क्षेत्र की रहने वाली ममेरी-फुफेरी बहनों ने रविवार को पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि वे रात को अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उनके गांव का लोकेश उर्फ लवली तथा प्रदीप अपने दो अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए। चारों उन्हें जबरन उनके घर से उठाकर ले गए। बाद में दोनों को अलग-अलग ले जाकर लोकेश और प्रदीप ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन इसके बाद पीड़िता बहनों के साथ महिला थाना पुलिस के पास पहुंचे। जहां से लड़कियों को सामान्य अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने लोकेश, प्रदीप और दो अन्य पर दुष्कर्म तथा अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि युवतियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed