{"_id":"64c1403054abef56720dbb53","slug":"rape-convict-sentenced-20-years-and-friend-five-years-in-sonipat-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल और साथी को पांच साल की सजा, बहकाकर ले गया था होटल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल और साथी को पांच साल की सजा, बहकाकर ले गया था होटल
Wed, 26 Jul 2023 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Jul 2023 09:18 PM IST
सार
बहकाकर होटल में लेजाकर दुष्कर्म किया था, इसमें साथी ने मदद की थी। पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव अकबरगढ़ के निखिल व उसके साथी सौरभ को गिरफ्तार किया था। आरोपी लड़की के गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह ने किशोरी को बहकाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद और 60 हजार रुपये तथा उसकी मदद करने वाले साथी को पांच साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की लड़की ने 10 मार्च, 2021 को पुलिस को बताया था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव अकबरगढ़ निवासी निखिल व उसके गांव के रहने वाला सौरभ उनके गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। उसकी युवकों से पहचान हो गई थी। युवक 9 मार्च, 2021 को उसे सोनीपत बुलाया। वह अपने रिश्ते में चाचा के साथ सामान लेने सोनीपत गई थी।
विज्ञापन
वहां उसे निखिल और सौरभ मिल गए। वह उसे बहकाकर रेलवे स्टेशन की तरफ एक होटल में ले गए। वहां पर निखिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि युवक के साथी ने उसकी मदद की थी। बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। दुष्कर्म के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजनों को बताने के बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में तत्कालीन महिला थाना प्रभारी प्रमिला की टीम ने आरोपी निखिल व उसके साथी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था।
मामले में सुनवाई के बाद बुधवार को एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह ने निखिल को 4 पॉक्सो एक्ट में 20 साल कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना तथा भादंसं की धारा 363 में पांच साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना तथा उसके साथी सौरभ को भादंसं की धारा 363 में पांच साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। दोनों सजा एक साथ चलेंगी। वहीं निखिल की जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश दिए गए हैं।