फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape case

युवती की सहेली सहित पांच के खिलाफ केस

Mon, 07 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राई
ब्यूरो/अमर उजाला राई Updated Mon, 07 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

कस्बे के एक गांव में कथित दुष्कर्म के मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर मोबाइल टावर पर चढ़े पीड़िता के ताऊ के उतरने के बाद युवती के दोबारा शिकायत देने पर पुलिस ने युवती की सहेली सहित पांच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शिकायत में अश्लील तस्वीर लेकर इंटरनेट पर डालने का आरोप भी लगाया है। वहीं, पहले दर्ज मामले में पीड़िता ने छेड़खानी किए जाने का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दिया था।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि युवकों की धमकी के चलते उसका बयान दर्ज करवाया गया था। गांव की ही सहेली पर युवती ने आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवती उसे किताब लेकर आने का बहाना बनाकर सोनीपत लेकर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एक युवक उसे बाइक से एक कमरे पर ले गया था, जहां उसे शीतल पेय में कुछ पिला दिया। बाद में उससे चार युवकों ने दुष्कर्म किया और अश्लील तस्वीर इंटरनेट पर डाल दी। उसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी थी, जिस डर से उसने पहले मजिस्ट्रेट के सामने सही बयान नहीं दिए थे। पीड़िता ने संजय, सतपाल व मनोज सहित एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि युवती ने सामूहिक दुष्कर्म व अश्लील फोटो लेने का बयान दिया है। नए सिरे से मामला दर्ज कर लिया है।

चार जुलाई को दी थी पीड़िता ने शिकायत
बहालगढ़ चौकी में चार जुलाई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि गांव बहालगढ़ निवासी संजय अपने दो साथियों के साथ उसके घर आया और उसकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। दो सितंबर को युवती का ताऊ गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। उसे पांच सितंबर को समझाकर नीचे उतारा गया था। इसके बाद दोबारा से मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed