फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   railway station robbery, five arrest, shahid and dadar express robbery, Sonipat

रेलवे स्टेशन पर लूट की योजना बनाने पांच युवक काबू, देसी पिस्तौल और कारतूस मिला

Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
railway station robbery, five arrest, shahid and dadar express robbery, Sonipat
गिरफ्तार - फोटो : getty
जीआरपी और आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों का खुलासा किया है। जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान कुछ युवकों को संदिग्ध हालात में काबू किया। पूछताछ के लिए जब उत्तरप्रदेश के बागपत निवासी पवन, सोनीपत निवासी सोनू और कुलदीप, गन्नौर निवासी गुलशन और लुधियाना निवासी हरीश को हिरासत में लिया तो आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चलती ट्रेनों में लूटपाट की कई वारदात अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक आरोपी पवन नेे बताया है कि उसने आपने साथी अमित, अरुण और प्रदीप के साथ मिलकर शहीद व दादर एक्सप्रेस समेत पैसेंजर गाड़ियों में रात के समय लूट की चार घटनाओं को अंजाम दिया है। इसमें उन लोगों ने यात्रियों से 65 हजार रुपये और सामान लूटा था। वहीं सोनू व कुलदीप ने जून महीने में सोनीपत स्टेशन से यात्री का बैग छीनने व हरीश व गुलशन ने कालका-हावड़ा ट्रेन में दो मोबाइल और 12 हजार रुपये चोरी करने की घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed