फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prize of a million crooks arrested

एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 01 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
इस पर 1 लाख का इनामी भी है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया,
विज्ञापन
जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी गांव आसन, रोहतक निवासी रोहतास है।
सीआईए ने रोहतास को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीआईए प्रभारी इंदीवर ने रविवार को पत्रकार वार्ता भी की।

सीआईए के एसआई राज सिंह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान इन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। युवक के पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया। आरोपी ने अपनी पहचान गांव आसन निवासी रोहतास के रूप में दी।

पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक पूछताछ में ही रोहतास ने लगभग एक दर्जन लूट, हत्या और डकैती की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि लगभग 10 मामलों में रोहतास पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। 2 रोहतक और 1 दिल्ली के मामले वह अभी भी भगोड़ा था।

हत्या की वारदात नहीं कुबूली
पुलिस के अनुसार मुरथल में मार्च 2014 में हुई एक हत्या का मामला भी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने देवेंद्र निवासी भावड़ को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया है। देवेंद्र पर भी 50 हजार रुपये का ईनाम था। हालांकि पूछताछ में रोहतास ने हत्या की यह वारदात नहीं कुबूली।

इन वारदातों का किया खुलासा
-जून, 1999 थाना सिविल लाइन में लूट का मामला दर्ज हुआ।
-अप्रैल 1999 में थाना सांपला में लूट का मामला दर्ज किया गया।
-मार्च, 2000 में थाना सांपला रोहतक में गिरोहबंदी का मामला दर्ज किया गया।
-मई, 2003 में नजफगढ़, दिल्ली में सरकारी कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया।
-मार्च, 2003 में सिटी रोहतक थाने में हत्या व अवैध शस्त्र का केस दर्ज किया गया।
-नवंबर, 2002 में सिटी रोहतक में लूट का मामला दर्ज किया गया।
-मार्च, 2003 में थाना सिविल लाइन में डकैती का केस दर्ज किया गया।
-फरवरी, 2003 में सांपला, रोहतक में हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया।
-वर्ष 2002 में दिल्ली के केशव पुरम थाना में चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया।
-अगस्त, 1999 में सांपला में लूट का मामला दर्ज किया गया।
-जनवरी, 2012 में सिविल लाइन रोहतक में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।
-मार्च, 2014 में मुरथल में हत्या का केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।
-मार्च, 2009 में सांपला में अवैध शस्त्र का केस दर्ज किया गया।
-वर्ष 2003 में सुलतानपुरी, दिल्ली में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed