{"_id":"6246f5a76d954f151e680795","slug":"prisoner-serving-life-imprisonment-absconding-after-coming-on-parole","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कैदी पैरोल पर आने के बाद फरार, खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कैदी पैरोल पर आने के बाद फरार, खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज
Fri, 01 Apr 2022 06:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 01 Apr 2022 06:22 PM IST
सार
कैदी जीआरपी रोहतक में दर्ज मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कैदी पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया। रोहतक जेल अधीक्षक ने मामले की एसपी सोनीपत को शिकायत देकर खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : लापरवाही: दो बार बुलाने पर भी नहीं आया कोई कर्मी, प्रसूता दर्द से बिलखने लगी तो ई-रिक्शा में ही कराई डिलीवरी
विज्ञापन
रोहतक जेल अधीक्षक ने दी शिकायत में बताया कि वर्ष 1994 में जीआरपी रोहतक में दर्ज हत्या के मामले में गांव गोपालपुर निवासी सुरेंद्र को अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह जेल में सजा पूरी कर रहा था। कैदी को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के आदेश पर 18 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक पैरोल दी गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : यमुनानगर: अवैध संबंध छुपाने के लिए प्रेमी संग मिलकर मां ने की मासूम बेटे की हत्या, पहले दिया जहर, मौत नहीं हुई तो घोंटा गला
इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसका पैरोल 28 फरवरी तक बढ़ाया गया था। लेकिन सुरेंद्र मार्च माह तक भी नहीं लौटा। इस पर एसपी सोनीपत को शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है।