फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pistol pointed at hospital worker and bike looted by firing in air In Sonipat

Sonipat: अस्पताल कर्मी पर तानी पिस्तौल, हवाई फायर कर बाइक लूटी, पुरखास मोड़ पर दिया वारदात को अंजाम

Tue, 16 May 2023 11:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 May 2023 11:43 AM IST
सार

सोनीपत के गांव पुरखास निवासी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के शालीमार बाग स्थित निजी अस्पताल में कार्यरत है। वह सुबह बाइक से रेलवे स्टेशन गन्नौर पहुंचते है और वहां से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जाती है। रात को ट्रेन से लौटने के बाद गन्नौर से अपने गांव तक बाइक पर जाते हैं।

विज्ञापन
Pistol pointed at hospital worker and bike looted by firing in air In Sonipat
पुलिस थाना गन्नौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गन्नौर में गांव अगवानपुर के आगे पुरखास मोड़ पर सोमवार रात एक अस्पताल कर्मी पर पिस्तौल तानकर व हवाई फायर कर बदमाशों ने बाइक लूट ली। बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधे थे। बाद में वारदात को अंजाम देकर वह भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बाइक पर सवार होकर आए थे तीन नकाबपोश बदमाश
गांव पुरखास निवासी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के शालीमार बाग स्थित निजी अस्पताल में कार्यरत है। वह सुबह बाइक से रेलवे स्टेशन गन्नौर पहुंचते है और वहां से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जाती है। रात को ट्रेन से लौटने के बाद गन्नौर से अपने गांव तक बाइक पर जाते हैं। वह सोमवार देर रात भी गन्नौर से घर जाने के लिए निकले थे। जब वह सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अगवानपुर से पुरखास मोड़ पर पहुंचा तो मोड़ पर सड़क के बीच में तीन युवक बाइक लिए खड़े थे।
विज्ञापन


गन्नौर पुलिस ने दर्ज किया लूट का मुकदमा
उन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उनकी बाइक बीच सडक़ खड़ी होने के कारण उन्होंने अपनी बाइक को रोक दिया। उनके बाइक रोकी तो युवकों ने पिस्तौल तान दी। इसी बीच एक युवक ने हवाई फायर भी किया। प्रमोद ने बताया कि फायर होने से वह डर गया। इसके बाद तीनों बदमाश उनकी बाइक लूटकर भाग गए। उसकी बाइक को एक युवक ले गया और दूसरे अपनी पर सवार होकर भाग गए। प्रमोद ने लूट की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed