{"_id":"5877d1e74f1c1b7840ba8f49","slug":"payal-was-imposed-due-to-dowry-torture-trap-sonipay","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना के चलते पायल ने लगाया था फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना के चलते पायल ने लगाया था फंदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अटेरना में फंदे पर लटकी मिली महिला ने दहेज प्रताड़ना के चलते मौत को गले लगाया था। महिला के भाई ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पति, सास व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांव अटेरना निवासी पायल (24) का शव बुधवार देर शाम उनके घर में फंदे पर लटका मिला था। मामले की सूचना के बाद महिला के मायके गांव भैरा-बांकीपुर से परिजन मौके पर पहुंचे थे। पायल का शव छत में पंखे के साथ फंदे पर लटका मिला था। कुंडली थाना पुलिस ने शव के कब्जे में ले लिया था। पायल के भाई प्रदीप चौहान ने पुलिस को शिकायत दी है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से तंग आकर उसकी बहन ने जान दी है। प्रदीप ने बताया कि उन्होंने पायल की शादी पांच मार्च, 2016 को अटेरना निवासी सचिन के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसकी बहन से मारपीट की जाती थी। पुलिस ने प्रदीप के बयान पर पति सचिन, सास सरोज व देवर निक्की उर्फ राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उधर, पुलिस ने वीरवार को महिला के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके मायके वालों के सुुपुर्द कर दिया है।
देवर के खाते में जमा कराए थे 50 हजार
प्रदीप चौहान ने बताया कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना को कम करने व बहन का घर बसाने के लिए उन्होंने एक माह पहले भी ससुराल पक्ष के लोगों को पैसे दिए हैं। उसने बताया कि उन्होंने पायल के देवर निक्की के खाते में 50 हजार रुपये की राशि जमा कराई है।
विज्ञापन
महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
-कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी