फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Olympian wrestler Bajrang Punia tweet, Conquered playground, now Jantar Mantar will also win

ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ट्वीट: खेल का मैदान फतह किया, अब जंतर-मंतर भी जीत कर जाएंगे

Sat, 06 May 2023 02:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 May 2023 02:23 PM IST
सार

पहलवानों के धरने के बाद से किसान व खाप संगठनों के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक दल भी उनके समर्थन को लगातार जुटे हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं ओलंपियन बजरंग पूनिया सोशल मीडिया के माध्यम से भी धरने के समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

विज्ञापन
Olympian wrestler Bajrang Punia tweet, Conquered playground, now Jantar Mantar will also win
ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी धरने के बीच दिल्ली पुलिस संग पहलवानों की झड़प के बाद हर तरफ से पहलवानों को समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही समर्थकों का हौसला बढ़ाने के लिए ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया भी सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से उन्हें उत्साहित कर रहे है। बजरंग पूनिया की पोस्ट खेल का मैदान फतह किया, अब जंतर-मंतर फतह करके जाएंगे को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। उनकी दूसरी पोस्ट अगर तू जिंदा है तो जिंदा नजर आना जरूरी है भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बढ़ाया समर्थकों का हौसला
पहलवानों के धरने के बाद से किसान व खाप संगठनों के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक दल भी उनके समर्थन को लगातार जुटे हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं ओलंपियन बजरंग पूनिया सोशल मीडिया के माध्यम से भी धरने के समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने संदेश पोस्ट किया है कि ‘खेल का मैदान फतह किया, अब जंतर-मंतर फतह करके जाएंगे’। उन्होंने अपनी यह पोस्ट उस गाने के साथ लगाई है जिसके बोल है कि कोशिशें ही कामयाब होंगी, जब तेरी ये जिद आग होगी, फूंक देंगी ना उम्मदियां।
विज्ञापन


ओलंपियन ने साथी पहलवानों संग मेहनत करते वीडियो की पोस्ट
तेरे पीछे-पीछे ये रास्ते चलके, पांवों के निशानों में ढलके ढूंढ लेंगे अपना आसियां। जिसमें उन्होंने अपनी मेहनत करते वीडियो के साथ साक्षी मलिक व बबीता फोटा का वीडियो शेयर किया है। वहीं उनकी दूसरी पोस्ट भी जमकर चर्चा में है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘तेरे में क्या हुनर है यह बताना जरूरी है, अगर तू जिंदा है तो जिंदा नजर आना जरूरी है’।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उनकी पोस्ट ‘लड़े जंग वीरों की तरह, जब खून खौल फौलाद हुआ, मरते दम तक डटे रहे वो, तब ही तो देश आजाद हुआ’। इस संदेश के साथ उन्होंने गाना पोस्ट किया है सौंगध मुझे इस मिट्टी मैं देश नहीं मिटने दूंगा, यह देश नहीं मिटने दूंगा। उनकी पोस्ट पर लगातार समर्थन मिल रहा है। उनकी पोस्ट पर 88 हजार से 1.36 लाख तक लाइक मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed