फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Newborn baby dumped in fields of village Khanpur Kalan Medical College Hospital of Sonipat

सोनीपत में मानवता फिर शर्मसार: खानपुर मेडिकल कॉलेज के पास नवजात बच्ची को फेंका, कुत्ते ने नोचकर मार डाला

Tue, 10 Jan 2023 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 11:30 AM IST
सार

गांव कहल्पा निवासी मदन सिंह ने महिला थाना खानपुर कलां पुलिस को बताया कि खेतों की तरफ से एक कुत्ता मुंह में नवजात बच्चे को दबाकर गेट की तरफ आ गया। जब उन्होंने कुत्ते को देखकर धमकाया तो वह मुंह में दबाए नवजात को मौके पर गिराकर भाग गया। उन्होंने तुरंत बच्चे को उठाया और अधिकारियों को अवगत कराया। 

विज्ञापन
Newborn baby dumped in fields of village Khanpur Kalan Medical College Hospital of Sonipat
सोनीपत - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में मानवता को शर्मसार करने का और एक मामला सामने आया है। गांव खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल के खेतों में एक नवजात बच्ची को फेंक दिया गया। जहां से कुत्ता उसे नोचने के बाद मुंह में दबाकर अस्पताल के गेट नंबर-2 पर पहुंच गया। जहां सिक्योरिटी गार्ड की निगाह पड़ी तो उसने कुत्ते के चंगुल से नवजात को छुड़वाया, हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खानपुर महिला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव कहल्पा निवासी मदन सिंह ने महिला थाना खानपुर कलां पुलिस को बताया कि वह भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर कलां में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। वह सोमवार देर शाम गेट नंबर दो पर मौजूद थे। इसी दौरान खेतों की तरफ से एक कुत्ता मुंह में नवजात बच्चे को दबाकर गेट की तरफ आ गया। जब उन्होंने कुत्ते को देखकर धमकाया तो वह मुंह में दबाए नवजात को मौके पर गिराकर भाग गया। उन्होंने तुरंत बच्चे को उठाया और अधिकारियों को अवगत कराया। 
विज्ञापन


बच्चे की मौत हो चुकी थी। उसके चेहरे को नोचा गया था। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद महिला थाना प्रभारी सुदेश कुमारी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ भादंसं की धारा 316 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवजात के परिजनों की पहचान के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के क्षेत्र में नवजात के परिजनों का पता लगाया जाएगा। वहीं सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed