फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder accused arrested

अपहरण कर फिरौती और हत्या का आरोपी भांजा काबू

Tue, 06 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Tue, 06 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

जाट जोशी के किसान का अपहरण कर तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और बाद में हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सुमित मृतक का भांजा भी है जोकि मूल रूप से मनाना, पानीपत का रहने वाला है लेकिन फिलहाल पुलिस लाइन नरेला में रहता था।

विज्ञापन


सुमित का पिता सिलेंद्र दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में सुमित के दो साथियों गांव मनाना निवासी अमित और नाहरी निवासी नीरज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस मामले में थाना राई प्रभारी रामफल ने बताया कि सुमित की गिरफ्तारी के बाद उसे रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियार की तलाश की जाएगी, जिससे इन्होंने सत प्रकाश की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि सात सितंबर को गांव जाट जोशी निवासी भूपेंद्र ने थाना राई में शिकायत दी थी कि उसके भाई सतप्रकाश का पांच सितंबर को खेत से अपहरण कर लिया गया था। उसे छोड़ने के एवज में बदमाशों ने तीन करोड़ की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।


पुलिस ने अमित उर्फ मीतू को गिरफ्तार कर लिया था। अमित ने बताया था कि सतप्रकाश के भांजे सुमित ने ही अपहरण करवाया था और उनके साथ गांव नाहरी निवासी नीरज भी था। तीनों ने अपहरण कर सतप्रकाश की नामुंडा, समालखा के पास हत्या कर दी थी। गोली मारकर हत्या करने के बाद शव नहर किनारे दफना दिया था। शव को अमित की निशानदेही पर पहले ही बरामद कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed