फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man shot in stomach by uncle in Village Kurad of Sonipat

Sonipat: ताऊ ने युवक के पेट में मारी गोली, देर रात गांव कुराड़ में हुई वारदात

Sun, 09 Apr 2023 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 10:00 AM IST
सार

गांव कुराड़ निवासी सूरजभान ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह रात करीब सवा दस बजे घर पर थे। इसी दौरान उन्हें पता लगा कि उनके परिवार में रिश्ते में उनके पोते सचिन को गांव में साहद चौक पर गोली मार दी गई है।

विज्ञापन
Man shot in stomach by uncle in Village Kurad of Sonipat
मुरथल पुलिस स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव कुराड़ में देर रात एक युवक को उसके ताऊ ने पेट में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक के दादा व उनके बेटे ने घायल को अपनी कार में डालकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने फिलहाल युवक के रिश्ते में दादा के बयान पर घायल युवक के ताऊ के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान होने के बाद ही असल कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन


गांव कुराड़ निवासी सूरजभान ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह रात करीब सवा दस बजे घर पर थे। इसी दौरान उन्हें पता लगा कि उनके परिवार में रिश्ते में उनके पोते सचिन को गांव में साहद चौक पर गोली मार दी गई है। इसी बीच उनका बेटा चरण सिंह भी मौके पर आ गया। वह दोनों पिता-पुत्र सचिन के पास पहुंचे। वह गली में पड़ा था और उसके पेट में गोली लगी थी। उन्होंने उसे अपनी कार में बैठाया और तुरंत मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


सूरजभान ने बताया कि रास्ते में कार के अंदर सचिन ने उन्हें बताया है कि उसे गोली उसके ताऊ राजेश ने मारी है। राजेश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मामले की सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची। जहां पर सचिन की गंभीर हालत के चलते उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल सूरजभान के बयान पर राजेश के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान दर्ज होने पर गोली मारने के कारणों का पता लग सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed