फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Shot in kundli of sonipat

Sonipat: साथी के दफ्तर में आए जिम संचालक को मारी दो गोलियां , दो दिन पहले हुए झगड़े में की फायरिंग

Mon, 21 Oct 2024 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 11:49 AM IST
सार

गांव कुंडली निवासी नवीन ने बताया कि वह गांव में ही जिम चलाते हैं। उनके दोस्त गांव नाहरा निवासी अर्पित ने कुंडली के प्याऊ मनियारी स्थित पेपर मिल कॉलोनी के पास शिवा प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय बना रखा है। वह रविवार देर शाम अर्पित के कार्यालय में गए थे। आरोपी ने उसे दफ्तर से बाहर बुलाकर गोली मार दी।

विज्ञापन
Man Shot in kundli of sonipat
युवक पर फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

कुंडली स्थित पेपर मिल के पास साथी प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में आए जिम संचालक को दो दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में दो गोलियां मारकर घायल कर दिया गया। जिम संचालक के पेट व पैर में गोली मारी गई है। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान पर एक नामजद समेत सात-आठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव कुंडली निवासी नवीन ने बताया कि वह गांव में ही जिम चलाते हैं। उनके दोस्त गांव नाहरा निवासी अर्पित ने कुंडली के प्याऊ मनियारी स्थित पेपर मिल कॉलोनी के पास शिवा प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय बना रखा है। वह रविवार देर शाम अर्पित के कार्यालय में गए थे। वह कार्यालय में बैठे थे कि तभी पेपर मिल प्याऊ मनियारी निवासी अमन अपने सात-आठ साथियों के साथ वहां आ गया। अमन के साथ उनका दो दिन पहले कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। वह हाथों में डंडे लिए थे। कार्यालय के बाहर आकर अमन ने उसे आवाज दी। वह बाहर आ गए। उनके बाहर आते ही अमन ने धमकी दी कि उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने का मजा चखाते हैं। उसने उन पर एक के बाद एक कुल पांच फायर किए। जिसमें एक गोली उनके पेट के पास लगी और दूसरी पैर में पिंडली के पास लगी। साथ ही कार्यालय के शीशे के गेट पर भी गोलियां लगी। उन्होंने शोर मचाया तो अमन व उसके साथी हथियार लहराते हुए भाग गए। 
विज्ञापन


पेपर मिल निवासी राहुल ने उन्हें नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र  अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल के बयान पर अमन व अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed