फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Shot Dead in Sonipat

Sonipat: दोस्तों के साथ घर में कर रहा था हंसी-मजाक, अंदर घुसे युवक ने मारी गोली; गांव रोहणा में वारदात

Tue, 22 Apr 2025 09:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 09:40 AM IST
सार

योगेंद्र (39) सोमवार शाम को घर पर अपने दो-तीन दोस्तों संग बैठा था। इसी दौरान गांव का सुनील उर्फ पंखा वहां पहुंचा और योगेंद्र के साथ गाली-गलौज करने लगा।

विज्ञापन
Man Shot Dead in Sonipat
सोनीपत में हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव रोहणा में घर के अंदर दोस्तों संग हंसी मजाक कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी गांव के ही पांच युवकों पर लगा है। 
विज्ञापन


युवक को गोली लगने के बाद रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को नामजद किया है।


गांव रोहणा निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह उनका बेटा योगेंद्र (39) सोमवार शाम को घर पर अपने दो-तीन दोस्तों संग बैठा था। इसी दौरान गांव का सुनील उर्फ पंखा वहां पहुंचा और योगेंद्र के साथ गाली-गलौज करने लगा। योगेंद्र ने उसे कहा था कि वह अपने घर में हंसी मजाक कर रहे है। बेटे ने सुनील को शांत रहने और घर लौटने को कहा था। 
विज्ञापन


इस पर सुनील ने धमकी दी कि वह उसे देख लेगा और वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद सुनील अपने चार अन्य साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा। उनमें गांव के ही अनिल के पास बंदूक थी। उसके साथ संदीप उर्फ थोथा, डीलू, सुनील और एक अन्य युवक था। सभी ने मिलकर योगेंद्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरेंद्र ने बताया कि इसी दौरान अनिल ने योगेंद्र को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गए और भागने की कोशिश करने लगे। अन्य आरोपियों ने उनके बेटे को भागने भी नहीं दिया। गोली लगने से योगेंद्र गंभीर रूप घायल हो गए। उसके बाद हमलावर भाग निकले। उन्होंने अपने बेटे को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनके बेटे की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।



मामले की सूचना के बाद खरखौदा थाना पुलिस रात को गांव रोहणा पहुंची और फॉरेंसिक लैब एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने देर रात रोहतक पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। रोहतक में शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि वह हमलावरों को अच्छे से पहचानते हैं और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed