{"_id":"61458ca58ebc3ed52d1983fb","slug":"man-killed-his-wife-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में वारदात: लापता था पूरा परिवार, पुलिस ने मुखिया को ढूंढा तो हुआ सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में वारदात: लापता था पूरा परिवार, पुलिस ने मुखिया को ढूंढा तो हुआ सनसनीखेज खुलासा
Sat, 18 Sep 2021 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:24 PM IST
सार
आरोपी बलराज को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी कारण आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी बेटे को अपनी चचेरी बहन के पास छोड़ आया था।
विज्ञापन
मृतका ललिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के मयूर विहार से लापता हुए परिवार की तलाश करते हुए कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में लापता व्यक्ति को तलाश कर जब उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने व शव को गंग नहर में मेरठ के पास फेंकने की बात कबूल कर ली। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
एक सितंबर को गांव जौली की रहने वाली बबीता ने कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को बताया था कि उसकी बहन ललिता व बहनोई बलराज अपने डेढ़ साल के बच्चे तनिष के साथ मयूर विहार में रह रहे हैं। वह 28 अगस्त के बाद से लापता हैं। उनके मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। उसने तीनों को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की हलचल तेज: चंडीगढ़ में विधायकों की बैठक आज, दिल्ली से आएंगे दो पर्यवेक्षक
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने शुक्रवार देर रात बलराज को ढूंढ निकाला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते अक्सर दोनों के बीच झगड़ा रहता था। 27 अगस्त की रात को फिर से झगड़ा हुआ तो उसने अपनी पत्नी ललिता (35) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह उसके शव को अपनी बाइक-ट्राली में डालकर मेरठ ले गया और वहां गंग नहर में फेंक दिया। बाद में बेटे तनिष को अपनी चचेरी बहन के पास गांव पांची में छोड़ दिया।
उसने बहन को बताया था कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। ऐसे में वह बेटे की देखभाल नहीं कर पा रही है। उसने अपने बेटे को उसके पास छोड़ दिया था। साथ ही अपना और ललिता का मोबाइल बंद कर लिया था। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी जिससे पूरे मामले से पर्दा उठाया जा सके।