फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Life imprisonment to the person convicted of raping a teenager in Sonipat

Sonipat: किशोरी को बहकाकर ने जाने के बाद दुष्कर्म करने के दोषी को आजीवन कारावास, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

Wed, 25 Jan 2023 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 07:30 PM IST
सार

अदालत ने दोषी पर 1.10 लाख रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि में से एक लाख रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। किशोरी ने पहले अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी थी। बाद में पुलिस जांच में मामले से पर्दा उठा था।

विज्ञापन
Life imprisonment to the person convicted of raping a teenager in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास व 1.10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से एक लाख रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं। किशोरी ने पहले अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी थी। बाद में पुलिस जांच में मामले से पर्दा उठा था।

विज्ञापन


कुंडली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने 23 फरवरी, 2020 को पुलिस को बताया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी का 22 फरवरी, 2020 की रात को घर के बाहर से कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया था। उन्होंने उसे स्प्रे मारकर बेसुध कर दिया था। बाद में उनकी बेटी को पड़ोसी गांव के खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


उनकी बेटी ने राहगीर का फोन लेकर परिजनों को मामले से अवगत कराया था। जिसके बाद परिजन उसे घर लेकर आए थे और पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उनके गांव के युवक राजन उर्फ भंडारी (22) को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस ने मामले से पर्दा उठाया था कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था। राजन ने उसे घर से बुलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था।

घटना की रात जब किशोरी गांव के बाहर देव स्थल पर कीर्तन में जाने के लिए घर से बाहर निकली थी तो युवक उसे स्कूटी लिए बाहर मिल गया था। वह उसे कीर्तन स्थल पर ले जाने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर किशोरी के पुराने घर ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था।

जब परिजन किशोरी को तलाश करते हुए पुराने घर की तरफ आए थे तो उसने उसे डराकर दीवार से दूसरी तरफ कूदा दिया था। किशोरी के परिजनों के जाने के बाद वह उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर पास के गांव के खेतों में ले गया था। वहां पर ले जाने के बाद भी आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।

उसने किशोरी को धमकी दी थी कि वह अगर किसी को इस बारे में बताएगी तो वह उसे तथा उसके परिवार के सदस्यों को जान से मार देगा। जिसके चलते ही किशोरी ने झूठ बोला था। आरोपी ने उसे ही कहानी बनाकर परिजनों को बताने के लिए कहा था। साथ ही उसके कहने पर ही उसने एक राहगीर से मोबाइल लेकर अपने परिजनों को फोन किया था।

मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी रविंद्र व जांच अधिकारी संतोष की टीम ने किशोरी के परिवार से जुड़े गांव और आसपास के गांवों के 29 लोगों से पूछताछ की थी। साथ ही साइबर टीम की भी मदद ली गई थी। जिसके बाद पुलिस को आरोपी के बारे में अहम सुराग हाथ लगे थे। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।


मामले में सुनवाई करते हुए एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने आरोपी राजन को दोषी करार दिया। बुधवार को मामले में फैसला सुनाते हुए अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास व 1.10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में एक लाख रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed