फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   killed in an accident

ट्रक के नीचे कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत

Mon, 30 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 30 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
killed in an accident
खुबडू़ रोड पर अहीर माजरा मोड़ के निकट ट्रक के नीचे कुचले जाने से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कैलाना निवासी होशियार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह अपनी बाइक से वह भाभी राजबाला के साथ गांव से गन्नौर जा रहा था। जब वह खिजरपुर अहीर माजरा मोड़ से आगे बढ़ा तो इसी दौरान गुमड़ की तरफ से आ रहे ट्रक के चालक ने ट्रक को उनकी तरफ मोड़ दिया जिससे वह अपनी बाइक के साथ सड़क के किनारे गिर गया और उसकी भाभी ट्रक के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसआई नरेश कुमार और हवलदार सतवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर  सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले में फरार ट्रक चालक के खिलाफ  लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed