{"_id":"61addfcd32fe4873a56e4573","slug":"husband-killed-his-wife-by-strangulation-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पत्नी की गला दबाकर हत्या कर पति फरार, तीन दिन पहले किराए के मकान में रहने आए थे दोनों ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: पत्नी की गला दबाकर हत्या कर पति फरार, तीन दिन पहले किराए के मकान में रहने आए थे दोनों
Mon, 06 Dec 2021 03:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 Dec 2021 03:32 PM IST
सार
सोनीपत में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले पति पत्नी शहर की ऋषि कॉलोनी में किराए पर रहने आए थे।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत शहर की ऋषि कॉलोनी में तीन दिन पहले किराए पर रहने आया युवक अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। सुबह दूसरे कमरे में रह रहे किरायेदारों ने महिला को बेसुध देखकर मकान मालिक को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि उसका एक मकान ऋषि कॉलोनी में है। उस मकान को उन्होंने किराए पर दे रखा है। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित वार्ड-1 जगर सागर मोहतीया का रहने वाला नारायण सिंह अपनी पत्नी सुनीता (20) के साथ किराए पर रहने आया था।
विज्ञापन
रात को दंपती खाना खाकर सो गया था। सोमवार सुबह अन्य किराएदारों ने देखा कि नारायण के कमरे का दरवाजा खुला था। उसकी पत्नी बेसुध पड़ी थी। उन्होंने मामले से उसे अवगत कराया। जिस पर वह कमरे में पहुंचा तो सुनीता मृत पड़ी थी। जिस पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: 19 राज्यों की शिल्पकला और 15 राज्यों के लोक कलाकार महका रहे ब्रह्मसरोवर की फिजा
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो सुनीता की गला दबाकर हत्या किए जाने का पता लगा। प्रेम सिंह ने बताया नारायण अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।