{"_id":"6421248f2de253863406a923","slug":"husband-beat-wife-after-drinking-alcohol-woman-called-dial-112-police-and-accused-slapped-spo-in-sonipat-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: शराब पीकर पति ने पत्नी को पीटा, महिला ने बुलाई डायल 112 पुलिस, आरोपी ने SPO को मारा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: शराब पीकर पति ने पत्नी को पीटा, महिला ने बुलाई डायल 112 पुलिस, आरोपी ने SPO को मारा थप्पड़
Mon, 27 Mar 2023 10:37 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:37 AM IST
सार
सोनीपत में शराब पीकर पति ने पत्नी को पीटा तो महिला ने डायल 112 पर फोन कर हरियाणा पुलिस को बुला लिया। जिसके बाद आरोपी ने एसपीओ को थप्पड़ मार दिया। वहीं पत्नी के बयान पर मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोनीपत के गांव मुरथल में रात को शराब पीकर आए पति ने पत्नी को पीटा तो पीडि़ता ने पुलिस को बुला लिया। जब डायल-112 की टीम पीड़िता से पूछताछ कर रही थी तो घर पहुंचे आरोपी पति ने एसपीओ को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं उनकी वर्दी फाड़ने के साथ ही लोकेशन टैब छीनकर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा तो आरोपी ने लोकेशन टैब को जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोपी की पत्नी ने दी थी पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने डायल-112 इंचार्ज के बयान पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लूटपाट व नुकसान करने की धारा लगाई है। वहीं पत्नी के बयान पर मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पत्नी ने भी पिटाई करने व मोबाइल छीनने का लगाया आरोप
डायल-112 प्रभारी उप निरीक्षक वेद सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि रविवार रात को वह टीम के साथ मुरथल स्थित गुलशन ढाबा के पास खड़े थे। इसी दौरान गांव मुरथल की रहने वाली ममता ने कॉल कर सूचना दी थी कि उनका पति अमित शराब के नशे में मारपीट कर रहा है। जिस पर वह चालक एचसी जयकुवार व स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) बिजेंद्र के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस टीम को ममता अपने घर पर मिली।
विज्ञापन
डायल-112 इंचार्ज के बयान पर आरोपी के खिलाफ दर्ज किए दो मुकदमे
वह ममता से मामले की जानकारी ले रहे थे कि उनका पति अमित घर आ गया। वह शराब के नशो में था। उसने घर आकर पुलिस टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने एसपीओ बिजेंद्र को थप्पड़ मार दिया और उनकी वर्दी फाड़कर उन्हें धकका दे दिया। जिससे वह गिर गए और उनकी कोहनी में भी चोट लगी। इतना ही नहीं अमित एसपीओ बिजेंद्र के हाथ से लोकशन टैब (पीएफटी मशीन) छीनकर भाग लिया। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- Haryana: फिर से सताने लगा कोरोना का डर, सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर मिली पॉजिटिव
इस दौरान अमित ने लोकेशन टैब को जमीन पर फेंक दिया। टीम ने उसे उठाकर देखा तो उसकी स्क्रीन कई जगह से टूटी हुई मिली। उप निरीक्षक वेद सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुरथल थाना में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लूटपाट व नुकसान करने का मुकदमा दर्ज किया है।
पत्नी ने भी दर्ज कराया मुकदमा
गांव मुरथल निवासी ममता ने भी अपने पति के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। ममता ने पुलिस को बताया कि उनका पति अक्सर उनके साथ मारपीट करता है। रविवार देर शाम वह घर पर थी तो उसे पता लगा कि उनका पति अमित शराब पीकर सडक़ पर खड़ा है। वह उसे अंदर ले जाने के लिए आई तो अमित ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिससे मोबाइल टूट गया। साथ ही अमित ने उनकी बुरी तरह से पिटाई भी की। आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बुलाया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो आरोपी ने टीम पर भी हमला कर दिया।