फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fear of corona started troubling again in Haryana, doctor of civil hospital found positive

Haryana: फिर सताने लगा कोरोना का डर, सिविल अस्पताल की डॉक्टर मिली पॉजिटिव, विभाग सतर्क

Mon, 27 Mar 2023 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2023 10:22 AM IST
सार

देश और प्रदेश एक फिर से कोरोना डर सताने लगा है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं हरियाणा के करनाल में महिला डॉक्टर ने कोरोना टेस्ट कराया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

विज्ञापन
Fear of corona started troubling again in Haryana, doctor of civil hospital found positive
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल सिविल अस्पताल की एक महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर आने वाले प्रत्येक मरीज के लिए मास्क व दो गज की दूरी फिर से अनिवार्य कर दिया है। यह नियम सोमवार को लागू हो गए हैं। अब अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज व उनके तीमारदारों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


महिला डॉक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही
शुक्रवार को महिला डॉक्टर ने कोरोना टेस्ट कराया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसके बाद से वे छुट्टी पर हैं और स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आईसोलेट किया है। फिलहाल महिला डॉक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, ओपीडी में उनके साथ अन्य डॉक्टरों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Haryana News: भाजपा-जजपा, इनेलो व आप को झटका, तीन पूर्व विधायकों समेत 56 नेता कांग्रेस में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के लक्षण दिखे तो कराएं जांच
सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि कोरोना के लक्षण फ्लू के समान हैं। संक्रमण के परिणामस्वरूप, बुखार, ठंड, सांस की तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। विशेष रूप से वृद्ध लोग और जिन्हें पहले से ही अस्थमा, मधुमेह और हृदय रोग है। वह इससे बचकर रहें और ये लक्षण दिखने पर सिविल अस्पताल में आकर अपना कोरोना टेस्ट कराएं और संबंधित बीमारी का उचित इलाज कराएं।

बाहर जाएं तो मास्क जरूर पहनें

फिजिशियन डॉ. सतविंद्र सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग फिर सतर्क हो गया है। दो दिन पहले सिविल अस्पताल करनाल की एक महिला डॉक्टर भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि हमें सामान्य तौर पर भी अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए। खांसते और छींकते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिश्यू पेपर से ढक कर रखें। जिन लोगों को सर्दी और फ्लू के लक्षण हैं, उनसे दूरी बनाए रखें। अंडे और मांस के सेवन से बचें।

पहली, दूसरी व तृतीय लहर में पॉजिटिव व मौतें

लहर              पॉजिटिव            मौतें
प्रथम              11471               155
द्वितीय           28599                 400
तृतीय            9846                   46
कुल             49916                  601

डॉ. अनु शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, करनाल

सिविल अस्पताल की एक महिला डॉक्टर शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। शनिवार को हुए किसी भी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। महिला डॉक्टर को कई दिनों से हल्का बुखार और गले में दिक्कत थी। जिसके चलते उन्होंने शुक्रवार को टेस्ट कराया था। जिनमें वे पॉजिटिव मिली हैं, लेकिन उनकी तबीयत ठीक है। ऐसे में उन्हें होम आईसोलेट किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed