{"_id":"57795f2e4f1c1b6c697fa187","slug":"honour-killing-in-gohana-burnt-dauther-in-fire-matand-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या कर शव बिटोड़ों में जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोहाना में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या कर शव बिटोड़ों में जलाया
Sonipat
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गांव में जलते हुए बिटोड़े।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर से 20 किमी दूर गांव मातंड में प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने 17 साल की बेटी की हत्या कर शव घर के पीछे बिटोड़ों में जला दिया। मामले को उलझाने के लिए दंपति ने तीन बिटोड़ों में एक साथ आग लगा दी। पुलिस ने सूचना पर तत्परता दिखाई और अधजला शव बरामद कर लिया। दादा की शिकायत पर दंपति पर केस दर्ज हुआ है।
जींद रोड स्थित बुटाना चौकी के एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि एक जुलाई की रात सूचना मिली कि मातंड गांव में एक नाबालिग की हत्या कर शव बिटोड़ों में जलाया जा रहा है। डीएसपी राजीव देसवाल और बरोदा थाना प्रभारी नरसिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वहां तीन उपलों के ढेर में आग लगी थी। खंगालने के बाद तीसरे ढेर में लड़की का शव मिला। शव कब्जे में लेकर खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भिजवाया।
शिकायतकर्ता नहीं मिलने और विसरा जांच की रिपोर्ट नहीं आने के कारण पुलिस एफआईआर के लिए इंतजार करती रही। दादा के बयान पर मृतक स्वीटी के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि शव का विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्वीटी के दादा धज्जाराम ने शिकायत दी कि 15 दिन पहले बीए प्रथम वर्ष की छात्रा स्वीटी एक युवक के साथ घर से चली गई थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि युवक पड़ोस के ही एक गांव का है, जो दूसरी जाति से है। परिजन स्वीटी को समझाकर घर ले आए। एक जुलाई को वह फिर जाना चाहती थी। इसकी भनक उसके पिता बलराज और मां सुदेश को लग गई। उन्होंने स्वीटी की हत्या कर शव जला दिया।
शव का विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजीव देसवाल, डीएसपी