फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Two brothers murder a youth in Sonipat

Haryana: मां को थप्पड़ मारा तो दो भाइयों ने ले ली पड़ोसी की जान, होली पर कमरे से बाहर खींच चाकू से किए वार

Wed, 27 Mar 2024 12:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 12:25 AM IST
सार

होली पर पड़ोसी को कमरे से बाहर खींचकर लाने के बाद चाकू से वार कर हत्या की गई है। युवक गांव में परिवार से अलग आरोपी भाइयों के पड़ोस में रहता था। हमले का शिकार युवक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। 

विज्ञापन
Haryana: Two brothers murder a youth in Sonipat
मृतक युवक का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव जठेड़ी में मां को थप्पड़ मारने की रंजिश में दो भाइयों ने पड़ोसी युवक की चाकू से हमला कर बेरहमी से हत्या दी। आरोपी युवक को उसके कमरे से बाहर खींचकर गली में लाए और गले व पेट में चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को मामले का पता लगा तो मौके पर पहुंचकर राई थाना पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन


सूचना के बाद राई थाना प्रभारी व उनकी टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। मृतक युवक का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह राई थाना का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव जठेड़ी निवासी समुंद्र ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह रेलवे में ग्रुप डी में कार्यरत हैं। वह गांव के अंदर अपने घर में मां कमलेश के साथ रहते हैं। पिता का निधन हो चुका है। उनका बड़ा भाई जितेंद्र उर्फ मोनू (39) अविवाहित था और गांव में अशोक की कॉलोनी के साथ वाले मकान में रहता था। उनके भाई की करीब चार दिन पहले पड़ोस में रहने वाले अंकित उर्फ तुषार व रितिक उर्फ कोनी की मां के साथ कहासुनी हो गई थी। महिला उनके भाई के पड़ोस में रहती है। मोनू ने उसे थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुंद्र का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सोमवार को होली के दिन शाम पौने छह बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई जितेंद्र उर्फ मोनू की हत्या कर दी है। वह अपनी मां कमलेश के साथ मौके पर पहुंचे तो मोनू गली में खून से लथपथ मृत पड़ा था। जितेंद्र उर्फ मोनू की चाकू से वार कर हत्या की गई थी।

उनके गले व पेट में कई जगह पर चाकू से वार किए गए थे। उन्हें पता लगा कि उनके भाई को कमरे से बाहर खींचकर लाने के बाद चाकू से हमला किया गया है। उसने शक जताया था कि मोनू की हत्या तुषार उर्फ अंकित, रितिक उर्फ कोनी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर की है।

सूचना के बाद राई थाना प्रभारी उमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों तुषार उर्फ अंकित व रितिक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से चाकू बरामद कर उन्हें अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

युवक का रहा है आपराधिक रिकार्ड
हमले का शिकार हुए जितेंद्र का आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह राई थाना हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 1 मई, 2023 को तुषार उर्फ अंकित व रितिक के पिता सुरेंद्र ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत सुरेंद्र ने आरोप लगाया था कि जितेंद्र उर्फ मोनू ने रंजिश के चलते उनके बेटे अंकित को 30 अप्रैल, 2023 की रात को कॉल कर धमकी दी थी। बाद में सुबह वह दूध लेने गए तो कार सवार जितेंद्र ने उन पर दो बार फायर किए थे। मोनू को पुलिस ने पकड़ लिया था। तब उसने रुपयों के लेनदेन में हमला करने की बात कबूल की थी। उस पर अन्य मुकदमे भी दर्ज थे। वह कुछ समय पहले ही जमानत पर आया था।

चाय व गुटखा बेचता था युवक
मां कमलेश ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र उर्फ मोनू राई औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता था। वह चाय के साथ गुटखा व शीतल पेय आदि भी बेचता था। वह उनसे अलग रहता था।

त्योहार के दिन गांव जठेड़ी में हत्या से मातम
गांव जठेड़ी में त्योहार के दिन युवक की हत्या किए जाने से मातम पसरा गया था। कुछ देर पहले तक सभी जहां रंग-गुलाल उड़ा रहा थे, वहां शाम को हत्या के बाद सन्नाटा पसर गया था। बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात गांव में लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।


गांव जठेड़ी में युवक की चाकू से हमला कर हत्या की गई है। मामले में आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed