फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: SI and advocate arrested for taking bribe of Rs 48 thousand

Haryana: 48 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में SI और अधिवक्ता गिरफ्तार, सोनीपत व रोहतक की टीम ने की कार्रवाई

Mon, 02 Sep 2024 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 10:15 PM IST
सार

मारपीट के मामले में नाम निकालने की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। 2 हजार रुपये पहले लिए, 48 हजार रुपये लेने से पहले अधिवक्ता धरा फिर एसआई को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Haryana: SI and advocate arrested for taking bribe of Rs 48 thousand
सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो टीम की गिरफ्त में रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी एसआई जसबीर (मध्य)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) सोनीपत व रोहतक की टीम ने खरखौदा थाने के एसआई व अधिवक्ता को 48 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि झगड़े और मारपीट के मामले में दर्ज एफआईआर से नाम हटाने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


गांव रोहणा निवासी जयकर्ण ने विजिलेंस को बताया था कि 10 अगस्त को मेरे खिलाफ खरखौदा थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनाक्रम के दौरान मैं मौके पर नहीं था। उसके बावजूद मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में खरखौदा थाने में तैनात जांच अधिकारी एसआई जसबीर से मिले तो नाम निकालने की एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने वीरवार को दो हजार रुपये दे दिए थे। बाकी रुपये बाद में देने की बात हुई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो को मामले से अवगत करवाया था।
विज्ञापन


यूं पकड़ में आए आरोपी
सोमवार को रोहतक व सोनीपत से एंटी करप्शन ब्यूरो की संयुक्त टीम इंस्पेक्टर सचिव की अगुवाई में खरखौदा पहुंची। जयकर्ण के बताए ठिकाने पर वकील गौरव पहुंचा, उसने रुपये की मांग की। जयकर्ण ने 48 हजार रुपये उसे दे दिए। वहां खड़ी टीम ने तुरंत अधिवक्ता गौरव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने गांव नासिरपुर चौलका से एसआई जसबीर को भी गिरफ्तार कर लिया। वकील गौरव का कहना है कि मैंने जयकरण से केस की फीस ली है, किसी रिश्वत के रुपये नहीं लिए हैं। टीम दोनों को लेकर सोनीपत कार्यालय आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम पर लगाया दबाव में काम करने का आरोप
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की गिरफ्त में आया एसआई जसबीर पकड़े जाने के बाद चिल्ला रहा था कि टीम ने दबाव में काम किया है। उसे ड्यूटी पर काम करने के दौरान उठाकर लाई है। उनका इस मामले से कोई लेना-देना ही नहीं है।

यह था मामला
खरखौदा मेडिकल स्टोर संचालक बिजेंद्र ने 10 अगस्त को कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया था। इसमें रोहणा के जयकर्ण पर भी इस दौरान कुछ दूर खड़ा होकर हमलावरों को हमला करने के लिए उकसाने का आरोप था।


मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे से नाम हटाने की एवज में 48 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वकील गौरव को पकड़ा गया है। एसआई जसबीर को रिकाॅर्डिंग के आधार पर गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर सचिव कुमार, एसीबी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed