{"_id":"618ccc940b8e0879632a8194","slug":"haryana-police-announced-a-reward-of-1-lakh-on-the-killers-of-wrestler-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा हत्याकांड: रेसलर व उसके भाई के हत्यारोपियों पर पुलिस ने एक लाख का इनाम किया घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अखाड़ा हत्याकांड: रेसलर व उसके भाई के हत्यारोपियों पर पुलिस ने एक लाख का इनाम किया घोषित
Thu, 11 Nov 2021 01:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:28 PM IST
सार
गांव हलालपुर में कुश्ती अकादमी में महिला पहलवान व उसके भाई की गोली मारकर हत्या व मां को गोली मारकर घायल करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में पंचायत की। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों पर पांच लाख का इनाम घोषित करने की मांग की, जिसपर पुलिस ने बताया कि एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
गांव में पंचायत में मौजूद लोग व पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव हलालपुर कुश्ती अकादमी में नेशनल स्तर की पहलवान व उसके भाई की हत्या करने के आरोपी अकादमी संचालक व अन्य की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। इससे पहले ग्रामीणों ने पंचायत कर इनाम घोषित करने व गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
हलालपुर कुश्ती अकादमी में गांव की महिला पहलवान निशा व उसके भाई सूरज की गोली मारकर हत्या करने व मां धनपति को गोली मारकर घायल करने के मामले में गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में पंचायत की। पंचायत में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर पांच लाख का इनाम घोषित करने की मांग की थी। जिस पर मौके पर मौजूद एएसपी डॉ.मयंक गुप्ता ने ग्रामीणों को बताया कि हत्यारोपियों पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि हत्या आरोपी पवन की संपत्ति को अटैच करने के साथ ही उसे कड़ी सजा दी जाए। इस पर पुलिस का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाई-बहन के परिजन व ग्रामीण मिलकर पोस्टमार्टम होने पर उनके शवों का अंतिम संस्कार करवाए।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस प्रशासन की तरफ से 5 ग्रामीणों की कमेटी का गठन करवाया गया है, ताकि पुलिस की कार्रवाई से संबंधित सभी जानकारी उनके साथ सांझा की जा सके। गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में धनपति के बयान पर पवन, उसकी पत्नी, चचेरे साले सचिन व अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
यह है मामला
सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हलालपुर स्थित सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण लेने आई नेशनल स्तर की महिला पहलवान व उसके छोटे भाई की बुधवार को कोच व अन्य ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और वहीं उनकी मां को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। महिला पहलवान का शव कुश्ती अकादमी में मिला और उसके भाई का शव अकादमी से कुछ दूर नहर के पास मिला। गोली लगने से घायल उनकी मां अकादमी के बाहर घायल अवस्था में मिली। आरोप है कि कोच महिला पहलवान को परेशान करता था, जिसका विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कोच, उसकी पत्नी, कोच के रिश्ते में साले व अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं देर शाम ग्रामीणों ने अकादमी में आग लगा दी।
यह भी पढ़ें : किलोई प्रकरण: हुड्डा खाप के 24 गांवों की आज किलोई में होगी पंचायत, पुलिस कार्रवाई का मुद्दा रहेगा अहम
पुलिस को मौके से मिले हैं गोलियों के छह खोल
पुलिस ने वारदात स्थल से गोलियों के छह खोल बरामद किए हैं। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्रित किए। वारदात स्थल पर मिले गोलियों के खोल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावरों द्वारा निशा पर एक के बाद एक कई गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुबूत मिटाने के लिए ले गए डीवीआर
वारदात को अंजाम देने के साथ ही हमलावर सुबूत मिटाने के लिए डीवीआर भी अपने साथ ही ले गए। दो जगहों से डीवीआर को उखाड़ा गया। इसमें मुख्य गेट के पास बने कमरे के साथ ही अंदर कोच के कमरे में लगी डीवीआर को भी उखाड़कर ले गए।