{"_id":"618c2a685c5aea493f021b5e","slug":"panchayat-of-24-villages-of-hooda-khap-will-be-held-in-kiloi-today-rohtak-news-rtk629469763","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलोई प्रकरण: हुड्डा खाप के 24 गांवों की आज किलोई में होगी पंचायत, पुलिस कार्रवाई का मुद्दा रहेगा अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलोई प्रकरण: हुड्डा खाप के 24 गांवों की आज किलोई में होगी पंचायत, पुलिस कार्रवाई का मुद्दा रहेगा अहम
Thu, 11 Nov 2021 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:54 AM IST
सार
पिछले दिनों ग्रामीणों व किसानों ने किलोई के प्राचीन मंदिर में भाजपा नेताओं को बंधक बनाया था। अब चर्चा है कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसी विषय को लेकर गुरुवार को हुड्डा खाप के गांव पंचायत कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
बंधक बनाने की घटना वाले दिन मंदिर के बाहर तैनात पुलिस कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में पिछले दिनों भाजपा नेताओं को बंधक बनाने और पुलिस कार्रवाई को लेकर गुरुवार को हुड्डा खाप के 24 गांवों की बड़ी पंचायत किलोई में होगी। किलोई की पंचायती चौपाल में दोपहर 12 बजे होने वाली पंचायत में इस मामले में रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
किलोई में हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने कहा कि पिछले दिनों किलोई मंदिर पहुंचे पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर और अन्य भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध के कारण कई घंटे तक अंदर ही रहना पड़ा था। संयुक्त किसान मोर्चा ने पहले ही चेतावनी दे रखी है कि जब तक किसान आंदोलन चल रहा है, भाजपा-जजपा नेता गांवों में न जाएं। उसके बावजूद भाजपा नेता किलोई के शिव मंदिर पहुंच गए थे।
ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध के बीच मनीष ग्रोवर ने शाम को हाथ जोड़े तब किसानों ने आंदोलन खत्म कर दिया था। लेकिन अब सूचना मिल रही है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने जा रही है। इसे लेकर रणनीति तय करने के मकसद से ही गुरुवार को पंचायत बुलाई गई है। इसमें हुड्डा खाप के 24 गांवों के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
इनमें सांघी, खड़वाली, जसिया, रिठाल, घिलौड़, कान्ही, खेड़ी, धामड़, मकड़ौली, लाढ़ौत, रुडकी, पोलंगी, आसन और कंसाला आदि शामिल हैं। इस पंचायत में भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। अगर पुलिस प्रदर्शनकारी किसानों पर कोई कार्रवाई करती है तो उस स्थिति में क्या किया जाएगा। अगर कोई आंदोलन छेड़ना है तो उसकी रूपरेखा क्या होगी।
इन सभी मुद्दों पर खाप के सभी सदस्यों की राय ली जाएगी, उसके बाद रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान राजू मकड़ौली ने कहा कि इस घटना के अगले दिन सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बेहद विवादित बयान दिया था। उन्होंने भाजपा नेताओं पर कार्रवाई को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।