फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Goods worth 3.90 lakh stolen from Villa in Parshwanath City in Sonipat

Sonipat: पार्श्वनाथ सिटी में विला से 3.90 लाख का सामान चोरी, 64 बैटरी, 15 सीपीयू, 15 मॉनिटर व केबल ले गए बदमाश

Tue, 25 Jul 2023 03:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Jul 2023 03:04 PM IST
सार

पार्श्वनाथ सिटी निवासी प्रताप सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने विला में जम्मू-कश्मीर से लेकर आने के बाद कुछ सामान रखा था। वह 17 जून को विला के अंदर सामान रखकर चले गए था। वह 23 जुलाई को वापस लौटे तो मुख्य गेट पर ताला पहले ही तरह लगा था। उन्होंने ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो सामान गायब मिला।

विज्ञापन
Goods worth 3.90 lakh stolen from Villa in Parshwanath City in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के गांव कुमासपुर स्थित पाश्र्वनाथ सिटी में बंद विला का ताला खोलकर चोर करीब 3.90 लाख रुपये की बैटरी, सीपीयू, मॉनिटर व केबल तार चोरी कर ले गए। पीडि़त विला मालिक जब वापस लौटे तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पार्श्वनाथ सिटी निवासी प्रताप सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने विला में जम्मू-कश्मीर से लेकर आने के बाद कुछ सामान रखा था। वह 17 जून को विला के अंदर सामान रखकर चले गए था। वह 23 जुलाई को वापस लौटे तो मुख्य गेट पर ताला पहले ही तरह लगा था। उन्होंने ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो सामान गायब मिला।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि चोर विला के अंदर से नामी कंपनी की 64 बैटरी, 15 सीपीयू, 15 मॉनिटर, केबल तार व अन्य सामान ले गए थे। उन्होंने इससे करीब 3.90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
बंद विला के अंदर से सामान चोरी किया गया है। जिसकी शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed