{"_id":"631a0c4e7457f254286336bc","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging-being-hurt-after-getting-low-marks-in-neet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नीट में कम अंक आने से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, पहली बार दी परीक्षा में मिले थे 482 अंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: नीट में कम अंक आने से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, पहली बार दी परीक्षा में मिले थे 482 अंक
Thu, 08 Sep 2022 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 09:08 PM IST
सार
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में कम अंक आने से आहत हरियाणा के सोनीपत के गांव न्यात की छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना गोहाना की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना से पोस्टमार्टम करवाया। छात्रा ने पहली बार परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : हरियाणा ने फिर रचा इतिहास: नारनौल की बेटी तनिष्का ने NEET 2022 में पूरे देश में किया टॉप
विज्ञापन
गांव न्यात निवासी ट्रांसपोर्टर सुखचैन की बेटी वर्षा (19) ने नीट दी थी। बुधवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया तो वर्षा के कम अंक आए। बताया जा रहा है कि छात्रा को 482 अंक मिले थे। इससे आहत होकर उसने बुधवार देर रात को घर में कुंडी पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने नींद खुलने पर देखा तो वर्षा फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर डीएसपी मुकेश जाखड़ और सदर थाना गोहाना के प्रभारी वजीर सिंह रेढू मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Bahadugarh: बहादुरगढ़ पुलिस ने अलीगढ़ में पकड़ी अवैध हथियार फैक्टरी, एक गिरफ्तारी से यूं खुला राज
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्रा नीट में कम अंक आने से आहत थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। उसे 482 अंक मिले हैं। कम अंक आने के चलते उसे दाखिला नहीं मिल सकता था। छात्रा ने पहली बार नीट दी थी।