फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CIA Bahadurgarh-Two Police raided factory manufacturing illegal arms in Aligarh of Uttar Pradesh

Bahadugarh: बहादुरगढ़ पुलिस ने अलीगढ़ में पकड़ी अवैध हथियार फैक्टरी, एक गिरफ्तारी से यूं खुला राज

Thu, 08 Sep 2022 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 04:34 PM IST
सार

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि हथियार सप्लाई करने वाले कई और लोग इनके गिरोह में शामिल हैं। पुलिस फिलहाल उनके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

विज्ञापन
CIA Bahadurgarh-Two Police raided factory manufacturing illegal arms in Aligarh of Uttar Pradesh
बहादुरगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सीआईए बहादुरगढ़-टू पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी पकड़ी है। जहां से पुलिस ने 18 देसी कट्टे, अवैध हथियार बनाने की दो मशीनें और कच्चा माल बरामद किया है। कट्टे बनाने वाली इस फैक्टरी के सरगना और सप्लाई करने वाले उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उनके पांच दिन की रिमांड की अर्जी दाखिल की जाएगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी। उनके गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस ने सोनीपत के ज्वारा गांव निवासी दीपक को एक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दिल्ली के दुर्गा विहार निवासी मनीष को तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। मनीष से पूछताछ के बाद पुलिस को अलीगढ़ निवासी योगेश के बारे में जानकारी मिली। योगेश के पास से पुलिस को दो अवैध हथियार मिले। योगेश की निशानदेही पर पुलिस को अवैध हथियारों की फैक्टरी चलाने वाले सुभाष के बारे में पता चला। 
विज्ञापन


सुभाष के ठिकाने पर छापा मारकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी से 12 देसी कट्टे, अवैध हथियार बनाने वाली दो मशीनें और कच्चा माल बरामद किया। इस केस में अब तक कुल मिलाकर 18 कट्टे बरामद किए जा चुके हैं। वहीं आरोपी अब तक 25-30 अवैध देसी पिस्तोल बनाकर लोगों को बेच चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि हथियार सप्लाई करने वाले कई और लोग इनके गिरोह में शामिल हैं। पुलिस फिलहाल उनके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस रिमांड के दौरान अपराधियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बनने वाले ये अवैध हथियार मात्र 1200 से 1500 रुपये में अवैध लोगों को बेचे जा रहे थे। हम सभी को पता है कि अवैध हथियार खरीदने वाले हिंसा, अपराध और अराजकता फैलाने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। -अमित यशवर्धन, एएसपी बादली


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed