{"_id":"591b4ed94f1c1b3a24f23f61","slug":"free-rajpura-minor-get-girl-dead-body-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखी पड़ी राजपुरा माइनर में मिला युवती, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूखी पड़ी राजपुरा माइनर में मिला युवती, हत्या की आशंका
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Wed, 17 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर में राजपुरा माइनर में मिले शव की जांच करने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर-राजलूगढ़ी सड़क मार्ग पर स्थित राजपुरा माइनर में एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती का शव सूखी पड़ी माइनर के पुल के नीचे कपड़ों में लिपटा मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवती की हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि राजपुरा माइनर में युवती का शव पड़ा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में था। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित कराए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 23-24 वर्ष है। उसके शरीर पर गुलाबी रंग का कपड़ा लिपटा हुआ है। महिला की मौत करीब तीन-चार दिन पहले हुई है, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया है।
वर्जन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
शमशेर सिंह, एसआई, जांच अधिकारी