फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four terrorists arrested in Haryana conspiracy to spoil the atmosphere in Punjab failed

पुलिस की कामयाबी: आतंकियों की गिरफ्तारी से पंजाब में चुनावी माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, हवाला के जरिये हो रही थी फंडिंग

Sat, 19 Feb 2022 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 10:27 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों के पंजाब में हिंसा फैलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया, कनाडा के साथ ही पाकिस्तान में बैठे उग्रवादियों से तार जुड़े हैं। आतंकियों की हवाला के जरिये फंडिंग होती थी पंजाब के मोहाली के पास आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए गए थे। 

विज्ञापन
Four terrorists arrested in Haryana conspiracy to spoil the atmosphere in Punjab failed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद किए गए हथियार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खुफिया एजेंसियों, पंजाब व हरियाणा पुलिस की सतर्कता ने पंजाब में चुनावी माहौल बिगाड़ने की साजिश को नाकाम कर दिया गया। खालिस्तान समर्थित चार आतंकियों की गिरफ्तारी से पंजाब में हिंसा फैलाने के इनपुट मिले हैं। गिरफ्तार तीन आतंकी पंजाब चुनाव से पहले ही वहां जाकर हत्या करने की फिराक में थे। अगर चुनाव के दिन हत्या की वारदात होती तो इससे हिंसा भड़कने का भी डर था। पंजाब में हिंसा फैलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया, कनाडा के साथ ही पाकिस्तान में बैठे उग्रवादियों से आतंकियों का गठजोड़ हुआ था। आतंकियों के पास हवाला के जरिये पैसा आता था। सागर व उसके साथियों ने डार्क वेब से ट्रेनिंग ली थी।  

विज्ञापन


खुफिया एजेंसी व पुलिस की जांच में सामने आया है कि जुआं गांव का सागर करीब नौ माह पहले आंतकियों के संपर्क में आया था। बताया गया है कि उसका खालिस्तान समर्थक उग्रवादियों से संपर्क पंजाब के रहने वाले एक उग्रवादी ने कराया था। उसके बाद उसने सुनील उर्फ पहलवान, जतिन और सुरेंद्र को साथ जोड़ लिया।
विज्ञापन


इनके खातों में विदेशों से हवाला के जरिये हर माह लाखों रुपये आते थे। आरंभिक पूछताछ में सामने आया है कि खालिस्तान टाइगर फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के आतंकी भारत में देशद्रोही गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को अपने साथ जोड़ने का अभियान चला रहे हैं। उनके संपर्क में पंजाब का एक उग्रवादी ग्रुप है। सुपारी लेकर हत्या करने की एक वारदात के दौरान सागर उनके संपर्क में आया था। उसने मोटी कमाई का लालच देकर सागर को अपने साथ जोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के मोहाली के पास मिले थे हथियार 
कुख्यात रविंद्र पुगथला गैंग के सदस्य रहे सागर उर्फ बिन्नी को आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का प्रशिक्षण डार्कवेब के माध्यम से दिया गया। बताया गया है कि उसे पंजाब के मोहाली के पास हथियार उपलब्ध कराए गए थे। सागर को आवागमन के लिए वाहन, रुकने के लिए होटल का कमरा और वारदात करने के लिए टारगेट पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और कनाडा में बैठे खालिस्तान समर्थक आतंकियों से मिलते थे। जिसके बाद वह वारदात को अंजाम देता था। 

खाते में कुछ दिन पहले आए छह लाख रुपये 
सागर के खाते में कुछ दिन पहले ही करीब छह लाख रुपये आए थे। इससे पहले भी इन उग्रवादियों के खातों में हवाला के माध्यम से पैसे आते रहे हैं। पुलिस ने इनके खातों की जांच शुरू कर दी है। चारों में से किसी की विदेश में आतंकियों से मुलाकात नहीं हुई है। खालिस्तान टाइगर फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के आतंकियों से डार्कवेब और सोशल व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ही सागर से संपर्क होता था। 

पंजाब के बाद यूपी, दिल्ली और हरियाणा में फैलानी थी दहशत 
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इनको पंजाब में दहशत फैलाने का टारगेट दिया गया था। इनको ऐसे लोगों की हत्याएं करनी थीं, जिससे पंजाब में हिंसा फैल सके। चुनाव के बाद इनको दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था। पुलिस इन्हें रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि सागर ने अन्य राज्यों में भी आतंकी गतिविधि बढ़ाने के लिए वहां के युवाओं को तो झांसे में नहीं ले रखा था। 


डीलर की कर चुके हत्या 
आतंकियों ने 8 दिसंबर, 2021 पंजाब के रोपड़ में उधमपुर गांव निवासी अवतार सिंह की हत्या की बात कुबूल की है। वह डीलर का काम करता था। अब वह चुनावी माहौल बिगाड़ने को हत्या करने जाने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed