{"_id":"648194883a952cf8c3063d1c","slug":"firing-in-manirpur-village-of-sonipat-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: आधी रात ठेके पर पहुंचे कार सवार युवक, सेल्समैन के शराब देने से मना करने पर चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: आधी रात ठेके पर पहुंचे कार सवार युवक, सेल्समैन के शराब देने से मना करने पर चलाई गोलियां
Thu, 08 Jun 2023 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:14 PM IST
सार
गांव सरगथल निवासी मनीष ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह गांव मनीरपुर में शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करते हैं। वह रात को ठेका बंद कर सामने सड़क किनारे चारपाई डालकर लेटा हुआ था। रात को साढ़े 12 बजे एक स्विफ्ट कार उनके ठेके के सामने आकर रुकी।
विज्ञापन
राई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव मनीरपुर स्थित ठेके पर आधी रात को कार सवार दो युवकों ने शराब देने की मांग की। सेल्समैन ने ठेका बंद होने की बात कही तो उनमें से एक युवक ने गोली चला दी। जिससे सेल्समैन डरकर भाग गया। आरोपी धमकी देकर चले गए। सेल्समैन ने राई थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सरगथल निवासी मनीष ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह गांव मनीरपुर में शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करते हैं। वह रात को ठेका बंद कर सामने सड़क किनारे चारपाई डालकर लेटा हुआ था। रात को साढ़े 12 बजे एक स्विफ्ट कार उनके ठेके के सामने आकर रुकी। कार से दो युवक नीचे उतरे और कहने लगे कि उन्हें शराब की बोतल चाहिए। उसने युवकों को कहा कि ठेका बंद हो चुका है।
एक युवक ने कहा कि हिमांशु बांकनेर के सामने किसी की मना करने की हिम्मत नहीं है, इतना कहकर उसने पिस्तौल निकाल ली और हवाई फायर कर दिया। गोली चलते ही वह डरकर वहां से भाग गया और छिप गया। उसके बाद युवक ने उसे कहा कि बाहर निकल, नहीं तो जान से मार देगा। कुछ देर बाद जब वह ठेके के पास आया तो युवक जा चुके थे। उसने मामले से ठेकेदार व राई थाना पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने धमकी देने, हवाई फायर करने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आधी रात को मनीरपुर ठेका पर हवाई फायर करने व धमकी देने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई