फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fire in medicine factory

दवा कंपनी में लगी आग

Fri, 05 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 05 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
fire in medicine factory
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवा कंपनी में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। कंपनी में काम कर रहे मजदूरों ने मामले की सूचना मालिक को दी। जिस पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को मामले से अवगत कराया गया। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कंपनी मालिक को काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी हरीचंद ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर-271 में बायो लाइफ टेक्नो दवा कंपनी बना रखी है। उन्होंने बताया कि  सुबह करीब 11 बजे पता लगा कि कंपनी में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग की टीम को सूचित किया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास करने के साथ ही दवाइयों के बाक्स भी उठाकर बाहर फेंकने शुरू कर दिए। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कंपनी मालिक को भारी नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। उधर, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

==================
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed