{"_id":"63be9f10aae4aa2afc06186c","slug":"female-doctor-kidnapped-in-sonipat-to-repay-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: सेना के जवान ने लोन चुकाने के लिए महिला डॉक्टर का किया अपहरण, दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: सेना के जवान ने लोन चुकाने के लिए महिला डॉक्टर का किया अपहरण, दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप
Wed, 11 Jan 2023 05:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:05 PM IST
सार
आरोपी ने 9 जनवरी की रात को अपहरण किया। 10 जनवरी को सुबह खरखोदा थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग गया। महिला ने मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र से महिला डॉक्टर के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात आरोपी ने लोन चुकाने के लिए महिला डॉक्टर का अपहरण किया था। अपहरणकर्ता अमित गांव थाना कलां का रहने वाला है, जो पहले जम्मू में तैनात था और वर्तमान में झांसी के लिए तबादला हुआ था।
विज्ञापन
सोनीपत मुरथल थाना पुलिस ने अमित को अवैध पिस्तौल के साथ धर दबोचा है। सोनीपत मुरथल थाना पुलिस अपहरणकर्ता अमित से गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने महिला डॉक्टर का कार में अपहरण किया। दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी ने 9 जनवरी की रात को अपहरण किया। 10 जनवरी को सुबह खरखोदा थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग गया। महिला ने मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन