{"_id":"626ed0169820520e7b75f0ea","slug":"factory-worker-looted-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: फैक्टरी कर्मी को दो गोली मारकर 5 हजार रुपये व एटीएम कार्ड लूटे, तीन बदमाशों ने की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: फैक्टरी कर्मी को दो गोली मारकर 5 हजार रुपये व एटीएम कार्ड लूटे, तीन बदमाशों ने की वारदात
Sun, 01 May 2022 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 May 2022 11:53 PM IST
सार
राई में देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। रात को फैक्टरी से प्रीतमपुर गांव का युवक लौट रहा था। रसोई ढाबा के पास तीन युवकों ने रोककर पहले पीटा, फिर दांत से काटा और दो गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर गांव रसोई के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने फैक्टरी कर्मी को गोली मारकर उसका पर्स लूट लिया। पर्स में करीब पांच हजार रुपये, एटीएम व कागजात थे। वारदात से पहले बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की और दांत से भी काट लिया।
विज्ञापन
उसके बाद वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लूट व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज के गांव छिपरा महु फिलहाल गांव प्रीतमपुर निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह नाथूपुर स्थित एआरवी प्लांट में पांच माह से नौकरी कर रहा है। वह शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे ड्यूटी खत्म कर पैदल ही प्रीतमपुर की तरफ लौट रहा था। जब वह गांव रसोई के पास स्थित ढाबे से आगे पहुंचा तो विपरीत दिशा से तीन बाइक सवार उसके पास पहुंचे।
विज्ञापन
तीनों ने आते ही उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। साथ ही कहा कि जो उसके पास है उन्हें दे दे। उसके इनकार करते ही एक बदमाश ने उसके हाथ की बाजू पर दांत से बुरी तरह काट लिया। उनमें से एक ने पिस्तौल दिखाकर उसका पर्स छीन लिया। वह उससे और सामान के बारे में पूछने लगे। उसके मना करने पर बदमाश ने उसके दाएं पैर के कूल्हे और बाएं हाथ की बाजू पर दो गोली मार दी।
इससे वह गिर गया। वह उसका पर्स, एटीएम कार्ड और कागजात लेकर फरार हो गए। पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे। उसने अपने मोबाइल से परिचित सोनू को फोन किया। जिस पर सोनू उसके जीजा अरविंद को लेकर पहुंचा। उन्होंने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाइकर्स लगातार कर रहे वारदात
बाइकर्स गैंग लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। 28 अप्रैल की रात को बदमाशों ने भठगांव के पास युवक से बाइक, नकदी व मोबाइल लूटा। 29 अप्रैल की रात को नाथूपुर शराब ठेके से एक लाख रुपये लूटे। अब 30 अप्रैल की रात को फैक्टरी कर्मी से नकदी व एटीएम कार्ड लूटा।
घायल फैक्टरी कर्मी के बयान पर लूट व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके पर्स में कुछ नकदी व एटीएम कार्ड था। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली