{"_id":"64d477770f7306e2cb0662a8","slug":"elderly-cheated-of-rs-1-25-lakh-by-putting-fake-thumb-impression-in-sonipat-son-and-father-have-joint-account-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: फर्जी अंगूठा लगाकर बुजुर्ग के साथ 1.25 लाख रुपये की ठगी, बेटे और पिता का है संयुक्त खाता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: फर्जी अंगूठा लगाकर बुजुर्ग के साथ 1.25 लाख रुपये की ठगी, बेटे और पिता का है संयुक्त खाता
Thu, 10 Aug 2023 11:06 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:06 AM IST
सार
सोनीपत के गांव जौली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव लाठ के स्टेट बैंक में उनका और उनके पिता सज्जन सिंह का संयुक्त खाता है। उनके खाते से 15 मई से 9 अगस्त तक 1 लाख 24 हजार 999 रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि उन्होंने बैंक से पैसे नहीं निकाले हैं। उन्हें बैंक में जाने पर धोखाधड़ी का पता चला है।
विज्ञापन
सदर थाना गोहाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में गांव जौली निवासी ग्रामीण के खाते से फर्जी अंगूठा लगाकर सवा लाख रुपये निकाल लिए गए। बुजुर्ग का उनके बेटे के साथ लाठ गांव स्थित स्टेट बैंक में संयुक्त खाता है। पीडि़त के बेटे ने ठगी की शिकायत गोहाना के सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव लाठ के स्टेट बैंक के खाते से निकाली गई है राशि
गांव जौली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव लाठ के स्टेट बैंक में उनका और उनके पिता सज्जन सिंह का संयुक्त खाता है। उनके खाते से 15 मई से 9 अगस्त तक 1 लाख 24 हजार 999 रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि उन्होंने बैंक से पैसे नहीं निकाले हैं। उन्हें बैंक में जाने पर धोखाधड़ी का पता चला है। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस को शिकायत दी है। पीडि़त ने बताया कि जब उन्होंने बैंक में जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला है कि राशि अंगूठा लगाकर निकाली गई है। जबकि उन्होंने व उनके पिता ने कहीं भी अंगूठा लगाकर पैसे नहीं निकाले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
13 बार में निकाली गई राशि
पीडि़त का आरोप है कि उनके खाते से 13 बार में नकदी निकाली गई है। जब उन्होंने खाते को बंद कराया तो उस समय 13 हजार रुपये बाकी थी। अगर वह खाते को बंद नहीं कराते तो 13 हजार रुपये भी साइबर ठग निकाल लिए जाते।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
कुलदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बैंक में जाकर सबूत जुटाए जाएंगे। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, सदर थाना प्रभारी, गोहाना।