फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of teenager found under dome of water tank in Sonipat

Sonipat: 14 साल के बालक की बेरहमी से पीटकर हत्या, सिर पर चोट के निशान, एक हाथ व पैर भी टूटा मिला

Sat, 04 Nov 2023 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 04 Nov 2023 11:59 AM IST
सार

अभिषेक पिता की इकलौती संतान था, शुक्रवार सुबह से लापता था। बढ़मलिक के पास जल घर की बड़ी टंकी के नीचे बने गुंबद में शव मिला। पिता का आरोप है कि एक दिन पहले दो युवक कमरे से बुलाकर ले गए थे। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Dead body of teenager found under dome of water tank in Sonipat
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव बढ़मलिक के पास जल घर की बड़ी टंकी के नीचे बने गुंबद में 14 साल के बालक की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। बालक के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। साथ उसका एक हाथ व पैर भी टूटा हुआ है। बालक एक दिन पहले से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। युवक के पिता ने दो अज्ञात युवकों पर बेटे को घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के जिला सीतापुर के गांव मधवापुर निवासी रामसहारे ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह पांच साल से गांव बढ़मलिक में राकेश के मकान में किराये पर रहते हैं। उनके साथ उनका बेटा अभिषेक (14) रहता था। वह उनकी इकलौती संतान था। उनकी पत्नी सुनीता की एक साल पहले मौत हो चुकी है। दोनों पिता-पुत्र किराये के कमरे में रहते हैं।
विज्ञापन


रामसहारे ने बताया कि वह राई क्षेत्र की फैक्टरी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे दो युवक उनके बेटे को कमरे से बुलाकर ले गए थे। वह उसके बाद ड्यूटी पर चले गए। जब वह शाम को वापस आए तो बेटा नहीं मिला। वह उसे तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह और उनका भतीजा रोहित रातभर उसे तलाश करते रहे। शनिवार सुबह जब वह पानी की बड़ी टंकी की तरफ गए तो वहां गुंबद में जाकर देखा तो बेटे का शव पड़ा था। उनके बेटे की हत्या की गई है। उनके बेटे के सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे।

वहीं उसका एक हाथ व पैर भी टूटा मिला। उन्होंने राई थाना पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के बाद पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने रामसहारे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प


गांव बढ़मलिक के पास पानी की टंकी के गुंबद में बालक का शव मिला है। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। शरीर के अन्य अंगों पर भी चोट लगी है। पिता ने दो युवकों पर घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने युवकों को पहचानने से इन्कार किया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। - मुकेश जाखड़, एसीपी, राई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed