फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead Bodies of Mother and Daughter found in well in sonipat

सोनीपत: संदिग्ध अवस्था में कुएं के अंदर मिले मां-बेटी के शव, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच  

Thu, 19 May 2022 02:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 May 2022 02:23 PM IST
सार

गुरुवार को गांव सलीमसर माजरा की रहने वाली शीला (48) और उसकी बेटी मनशिका (11) के शव गांव के कुएं के अंदर मिले। ग्रामीण कुएं की तरफ गए तो दोनों के शव पानी पर उतरा रहे थे।

विज्ञापन
Dead Bodies of Mother and Daughter found in well in sonipat
सोनीपत में कुएं में मिले मां-बेटी के शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव सलीमसर माजरा में कुएं के अंदर से मां-बेटी के शव बरामद हुए हैं। ग्रामीणों ने कुएं के अंदर शव देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को गांव सलीमसर माजरा की रहने वाली शीला (48) और उसकी बेटी मनशिका (11) के शव गांव के कुएं के अंदर मिले। ग्रामीण कुएं की तरफ गए तो दोनों के शव पानी पर उतरा रहे थे। जिस पर उन्होंने शोर मचाकर बाकी लोगों को एकत्रित किया। ग्रामीण कुएं में उतरे और चारपाई पर डालकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, शीला की तीन बेटियां हैं। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। शीला तीसरी बेटी और पति सतबीर के साथ रहती थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने व जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed