{"_id":"58fb9b3c4f1c1b09038b5049","slug":"dampher-theft-save-in-the-cctv-camera-police-free-the-accuse-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर चोरी करते सीसी कैमरे में कैद, पुलिस ने थाने से छोड़े आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर चोरी करते सीसी कैमरे में कैद, पुलिस ने थाने से छोड़े आरोपी
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
डंपर को चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए युवक
- फोटो : amarujala beuro
बड़वासनी रोड पर एक पेट्रोल पंप से डंपर चोरी करते हुए तीन युवक सीसी कैमरे में कैद हो गए और उनको मौके से पकड़ लिया गया। उन तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनको थाने से छोड़ दिया। यह घटना 10 दिन पहले होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। डंपर मालिक का आरोप है कि उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में डंपर मालिक ने एसपी, आईजी, डीजीपी के पास शिकायत करते हुए डंपर चोरी कर रहे तीनों युवकों के नाम भी बताए हैं, जिससे मामले में कार्रवाई की जा सके।
भठगांव के रहने वाले सुनील कुमार की सोनीपत बाईपास बड़वासनी रोड पर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। उसने 10 दिन पहले अपना डंपर दुकान के पास ही बाला जी पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। वह दुकान के सामने जगह नहीं होने के कारण ज्यादातर अपना ट्रैक्टर व डंपर वहां खड़ा कर देता है। उसने बताया कि 10 दिन पहले खड़ा किया गया डंपर चोरी करने के लिए तीन युवक ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। वे डंपर को ट्रैक्टर के साथ जोड़ते समय सीसी कैमरे में कैद हो गए। उसी समय पेट्रोल पंप के मैनेजर वहां पहुंचा और उन्होंने तीनों को डंपर लेकर जाते हुए पकड़ लिया। इसकी सूचना तुरंत ही सुनील को दी गई तो वह भी वहां पहुंच गया। उसने वहां पुलिस को बुलाकर तीनों को उनके हवाले कर दिया। सुनील का आरोप है कि उनको पुलिस ने थाने से छोड़ दिया और उनकी शिकायत पर मामला भी दर्ज नहीं किया जा रहा है। वहीं, पुलिस उन पर मामले में समझौता करने का दबाव बना रही है। इस कारण ही सीसीटीवी की फुटेज समेत इस मामले की शिकायत एसपी, आईजी, डीजीपी को भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।